सस्पेंस खत्म: शर्लिन की जगह सन्नी लियोन बनीं 'स्पिलिट्सविला' की होस्ट

 Finally Sunny Leone on Splitsvilla hosting show
और लीजिये दोस्तों सारे सस्सपेंस पर से पर्दा उठ गया और आप सबकी चहेती अदाकारा सन्नी लियोन ने एमटीवी के रिएलिटी शो 'स्पिलिट्सविला' के लिए हां बोलते हुए चैनल वालों से अनुंबध कर लिया है। अपने इस शो को लेकर सन्नी बहुत ज्यादा उत्साहित हैं।

सन्नी से पहले इस शो की मेजबान शर्लिन चोपड़ा थीं लेकिन अब शो को होस्ट सन्नी लियोन करेंगी। इसके पीछे काऱण सन्नी लियोन की हालिया रिलीज मूवी 'रागिनी एमएमएस 2' की सफलता है।

बस एक MMS हिट और सन्नी ने शर्लिन को दिखायी औकात..

मालूम हो कि सन्नी ने 2011 में कलर्स चैनलर के रिएलिटी शो 'बिग बॉस' से हिंदी मनोरंजन जगत में कदम रखा था। हाल ही में उन्होंने एमटीवी के शो 'हॉन्टेड वीकेंड्स' की भी मेजबानी की थी।

सन्नी ने एक बयान में कहा, "अभी हाल ही में मैंने एमटीवी के लिए एक शो में काम किया था और ऐसे रचनात्मक लोगों के समूह के साथ काम करके मुझे बेहद अच्छा लगा। जब 'एमटीवी स्प्ल्ट्सिविला' की मेजबानी का प्रस्ताव मुझे मिला मैंने तुरंत हां कर दी।"

'स्प्लिट्सविला' के सातवें संस्करण में युवा लड़के-लड़कियों के बीच राजा और रानी का ताज जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा होगी, जिसमें कई रोमांचक और खतरनाक पड़ाव भी होंगे।

मालूम हो कि सन्नी ने टीवी रियलिटी शो बिग बॉस से ही आगाज किया था। उसके बाद वो छोटे पर्दे के साथ साथ फिल्मों में भी अपने लिए जगह बनाने में कामयाब रहीं हैं। 'बिग बॉस' के बाद उन्होंने 2012 में फिल्म 'जिस्म 2' में काम किया और उसके बाद 'जैकपॉट' और 'रागिनी एमएमएस 2' में दिखाई दीं। उन्होंने फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' में एक आइटम नम्बर भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X