Finally हिना खान ने कबूली रिलेशनशिप की बात..जल्द करेंगी शादी!

हिना खान ने अभी तक रॉकी जायसवाल से अपने रिलेशन की खबरों को स्वीकारा नहीं था, लेकिन हाल ही में एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने इस खबर को स्वीकार ही लिया।

By Shivani Verma

टेलिवीज़न की संस्कारी बहु, मां, बेटी के नाम से मशहूर एक्ट्रेस हिना खान की असल जिंदगी में क्या चलता है, वो इसे ज्यादातर सामाजिक तौर पर शेयर करना पसंद नहीं करतीं। उनके जयवंत जायसवाल को डेट करने की खबरें तो पहले से ही सुर्खियों में आ चुकी हैं, लेकिन कभी उन्होंने इस बारे में बात नहीं की।

Hina-Rocky

लेकिन हाल ही में हिना ने इस खबर की भी पुष्टि कर दी। दरअसल हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा La vita e bella ❤ So m gonna loovve u,like m gonna loose u,m gonna hold u,like m saying good byeee..love this song by @Meghan_Trainor" बता दें, यह पहला मौका है जब हिना ने अपने प्यार का इजहार खुलकर किया है।

गौरतलब है कि हिना को ज्यादातर लोग 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा के रूप में जानते हैं। पिछले कई सालों से हिना शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर जयवंत (रॉकी) जायसवाल को डेट कर रही हैं।

ऐसा है सलमान खान का नया घर...इतने लोग रहेंगे एक साथ!

लंबे अफेयर के बाद अब यह कपल अपने रिश्ते को नए मुकाम पर ले जाने के लिए तैयार हैं। खबरें तो यहां तक भी हैं कि दोनों मुंबई में साथ ही रहते हैं। दोनों ने 2016 के आखिरी में शादी की प्लानिंग भी की है।

जून महीने में हिना, जयवंत और उनके ऑन-स्क्रीन बेटे रोहन मेहरा के साथ लंदन, एम्सटर्डम और हॉलैंड घूमने गई थीं। हिना को ज्यादातर लोग 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा के रूप में जानते हैं।

साल 2009 में उन्होंने इसी सीरियल से बतौर लीड डेब्यू किया था। हिना स्टार प्लस के सीरियल 'सपना बाबु का...बिदाई', 'चांद छुपा बादल में' और 'मास्टरशेफ इंडिया कुकिंग शो-3' में गेस्ट अपीयरेंस में दिख चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X