Finally..झलक होगा और भी मज़ेदार...ये पॉपुलर कोरियोग्राफर होंगी नई जज!

By Shivani Verma

झलक दिखलाजा सीज़न 9 शुरू होने में अब ज्यादा दिन का फासला नहीं है। इस शो के शुरू होने का समय जितना पास आता जा रहा है, सभी कंटेस्टेंट उतनी ज्यादा मेहनत में लगे हुए हैं। ये शो इन सभी के लिए और भी ज्यादा चैलेंजिंग होने वाला है, क्योंकि हाल ही में इस खबर की पुष्टि हो गई है कि फराह खान इस शो में बतौर चौथी जज नज़र आएंगी।

Jhalak

आपको बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि गणेश हेगड़े इस शो को छोड़ सकते हैं, और उनकी जगह फराह खान ले सकती हैं। लेकिन अब खबर है कि इस शो को गणेश हेगड़े नहीं छोड़ रहे हैं, लेकिन फराह खान इसमें एक और जज बनकर आ रही हैं।

Ooo..तो इसलिए ऋतिक ने 'झलक' में आने से मना किया!

अब इस शो में चार जज होंगे जो इन प्रतिभागियों को जज करेंगे। आपको बता दें कि इस साल इस शो के जज करण जौहर, गणेश हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस होंगे। इसी के साथ चौथी जज होंगी फराह खान। स सीज़न में मेरी आशिकी तुम से ही है फेम एक्टर शक्ति अरोड़ा, बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट करिश्मा तन्ना, नूरा फतेही, नागिन सीरियल के रितिक उर्फ अर्जुन बिजलानी, 24 इंडिया सीज़न 2 एक्ट्रेस सुरविन चावला, टीवी की फेवरेट बहु स्वरा उर्फ हेली शाह इस शो में आपको नज़र आने वाली हैं।

डांस और ब्यूटी का डबल डोज़ झलक दिखलाजा 9 ..एक और नई एंट्री!

इसी के साथ जीटीवी के शो टशन ए इश्क के चॉकलेटी ब्वॉय सिद्धार्थ गुप्ता, कॉमेडियन गौरव गेरा (जो आपको चुटकी के किरदार में नज़र आएंगे), सलमान युसुफ, शांतनु महेश्वरी, डांसिंग ट्विंस प्रियंका और पूनम शाह, हरपाल सिंह भी इस लिस्ट में हैं। माना जा रहा है कि इस बार का सीज़न बाकी सीज़न से काफी हटके होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X