झलक दिखला जा.. का फाइनल आज

आखिरकार चार महीनों की कड़ी मशक्कत के बाद आज शाम वो घड़ी आ ही गई जिसका आप सभी को बेसब्री से इंतजार था। जी हां हम बात कर रहे हैं देश के सबसे बड़े डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा की जिसके सीजन 4 का आज ग्रैंड फिनाले हैं। आज शाम ये पता चल जायेगा कि इस बार ये खिताब किसने मिलने वाला है।

आज शाम तीन प्रतिभागी स्टेज पर अपना पर्फार्मेश देंगे, जिनके नाम है सुशांत सिंह राजपूत, याना गुप्ता और मेयंक चांग जिन्होंने लगातार चार महीनों की कड़ी मशक्कत के बाद फाइनल तक में अपनी जगह बनाई है। आपको बता दे इस शो को जीतने वाले को मिलेगा 5 लाख रूपये और एक चमचमाती ट्राफी। केवल सेलीब्रेटी ही ये खिताब नहीं जीतेगा बल्कि उसके कोरियोग्राफर को भी पुरस्कारों से नवाजा जायेगा।

क्लिक करें : झलक के बारे में ....

आपको बता दें की सोमवार रात को भी इन प्रतिभागियों ने अपनी ओर से जबरदस्त परफार्मेश दी थी। सोमवार को इस कार्यक्रम से माही वीजे यानी आप सब की नखुशा को बाहर का मुंह देखना पड़ा था। माही और याना के बीच जनता के कम वोटों के कारण टाई हो गया था, इसलिए माही और याना ने एक डांस प्रस्तुत किया जिस पर शो के जजों ने अपनी वोटिंग की, जिसके चलते याना की प्रोग्राम में वापसी हुई जबकि माही को बाहर होना पड़ा।

खैर आज की रात एक फैसले की रात है जिसमें जबरदस्त धमाका होने वाला है, शो में आपको अब तक के सभी प्रतिभागी दिखेगे, यहां तक की आज के ग्रैंड फिनाले में आपको शो की जज और बॉलीवुड क्वीन माधुरी की भी जबरदस्त प्रस्तुति देखने को मिलेगी, इसलिए देखना ना भूलिए आज की रात नौ बजे सोनी इटंरटेनमेट चैनल पर 'झलक दिखला जा' ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X