अपकमिंग शो 'स्मार्ट जोड़ी' में यह 10 सुपरहिट जोड़ियां करेंगी धमाका, प्यार की अग्निपरीक्षा, देखिए पूरी लिस्ट
स्टार प्लस के नए शो स्मार्ट जोड़ी में शाामिल होने वाले सभी रियल लाइफ कपल के नाम का खुलासा हो गया है। एंटरनेटमेंट इंडस्ट्री के कई नाम इस शो का हिस्सा बनेंगे। जहां पर अपने प्यार और रिश्ते को साबित करने के लिए सभी को अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा।हाल ही में टीवी पर आई खूबसूरत जोड़ी अंकिता लोखंडे जैन और विक्की जैन, 'गुम है किसीके प्यार में' शो के लीड और दर्शकों के चहीते नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा भट्ट के प्रोमो ने शो को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ा दिया है।
ऐसे में कुल ऐसी 10 चर्चित, मनोरंजक जोड़ियां दर्शकों का उत्साह बढ़ाने, शो में कई ट्विस्ट लेकर आने, अपने प्यार की अग्निपरीक्षा में खरा उतरने वाली हैं, जिसमें यह अन्य 8 नाम भी शामिल हैं। जिनके नाम फाइन हो चुके हैं। पहली जोड़ी है हिंदी सिनेमा जगत की जानी मानी अदाकारा भाग्यश्री और उनके पति हिमालय दासानी की जो पहली बार 'स्मार्ट जोड़ी' शो में एकसाथ डब्यू करेंगे।

चैनल द्वारा प्रसारित प्रोमो में इस खट्टी- मीठी जोड़ी को खूब पसंद किया गया है।इस सूचि में दूसरा नाम है भोजपुरी सिनेमा की चर्चित जोड़ी विक्रम सिंह और मोनालिसा, तीसरा नाम है। 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के ओपनिंग बैट्समैन रह चुके क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत और उनकी पत्नी विद्या श्रीकांत।
चौथा नाम है टीवी के जाने माने अभिनेता अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी बिजलानी का, पांचवा नाम है कॉमेडियन बलराज और भारत की प्रसिद्द सिंगर और उनकी पत्नी दीप्ति तुली का।
छठी जोड़ी है रियलिटी शो का चर्चित नाम राहुल महाजन और उनकी रशियन पत्नी नताल्या महाजन। सातवीं जोड़ी है दर्शकों के चहीते सिंगर अंकित तिवारी और पेशे से मैकेनिकल इंजिनियर उनकी पत्नी पल्लवी शुक्ला तिवारी की।
आठवीं जोड़ी है पायलेट, बॉडी बिल्डर और सोशल मिडिया इन्फ्लुएंसर गौरव तनेजा और पायलेट, व्लॉगर, युट्यूबर उनकी पत्नी ऋतू राठी तनेजा। इन सभी को उनके फैन्स खूब पसंद करते हैं।इन जोड़ियों की प्यार से भरी अग्निपरीक्षा को देखना दर्शकों के लिए बहुत रोचक साबित होगा। 26 फरवरी को रात 8 बजे इसका प्रसारण होगा।


Click it and Unblock the Notifications

