Filmfare Awards: ईद के बाद बड़े गले की ड्रेस पहने नजर आईं हिना खान, फिल्मफेयर अवॉर्ड में दिखाई अपनी बोल्ड अदा

Filmfare Awards 2023 Red Carpet: बॉलीवुड का मच अवेटेड अवॉर्ड यानी फिल्मफेयर अवॉर्ड की नाइट आ ही गई। इस अवॉर्ड नाइट में एक से बढ़कर एक सितारे शोभा बढ़ा रहे हैं और इस बीच हिना ने भी अपनी बोल्ड अदाओं से लोगों को दीवाना बनाया है।
अवॉर्ड नाइट में हिना खान
टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान फिल्मफेयर की रात बेहद बोल्ड अंदाज में पहुंचीं। इस अवॉर्ड नाइट में उनका ये कातिलाना अंदाज सबको हैरान कर रहा है। इस 68वें फिल्म फेयर को लेकर सेलेब्स से लेकर फैंस तक एक्साइटेड है और हिना इस अवॉर्ड को लेकर कितनी एक्साइटेड हैं यह उनके वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है।
हिना खान का लुक
फिल्मफेयर अवॉर्ड की रात के लिए हिना खान ने येलो और गोल्डन गाउन चुना, जो कि काफी ज्यादा डीपनेक था। इस गाउन का स्लिट काफी ऊपर तक था। एक्ट्रेस ने बालों को बांधा हुआ था और वो इस पूरे लुक में काफी ज्यादा हॉट लग रही थीं। हिना खान का ये लुक सामने आते ही फैंस उनके हुस्न के दीवाने से हो गए हैं।
पहले हो चुकी हैं ट्रोल
आपको बता दें, इससे पहले भी हिना खान ने अपना बोल्ड लुक लोगों को दिखाया था। हिना खान ने हाल ही में Hello Hall Of Fame Awards में शिरकत की। इस दौरान हिना खान का लुक सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ था। हिना खान ने इस इवेंट के लिए रेड कलर की ट्रांसपैरेंट गाउन पहना हुआ था। जिसे देखने के बाद कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था क्योंकि वो कुछ दिन पहले ही उमराह करके आई हैं और उसके बाद इस तरह का हॉट लुक लोगों को पसंद नहीं आया।
हिना का करियर
बता दें कि हिना खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा के किरदार के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी में हिना खान ने अपने शानदार अंदाज से खुद को ग्लैमर की दुनिया में पूरी तरह से स्थापित कर लिया है।
कई सितारे देंगे परफॉर्मेंस
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस अवॉर्ड फंक्शन में जाह्नवी, विक्की कौशल, जैकलीन फर्नांडिस, शाहरुख खान धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाले हैं। फिल्म फेयर ने अपने ट्विटर हैंडल पर जाह्नवी, जैकलीन और टाइगर के परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया है। जो कि देखने में काफी जबरदस्त लग रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











