Filmfare Awards 2023: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने ऐसे मारी अवॉर्ड नाइट में एंट्री, हैरान रह गए लोग

Filmfare Awards 2023

Hyundai Filmfare Awards 2023: फिल्मफेयर अवॉर्ड की रात आ चुकी है और सितारे अपने हॉट लुक से लोगों को हैरान कर रहे हैं। इस अवॉर्ड नाइट के दौरान के टीवी के पावर कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने भी एंट्री ली और उन्हें देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा

करण और तेजस्वी का लुक
फिल्मफेयर अवॉर्ड की रात करण कंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने बेहद ही ग्लैमरस अंदाज में एंट्री ली। करण कुंद्रा ने लाइट पिंक कलर का पैंट सूट पहना हुआ था। वहीं लाल रंग के आउटफिट में तेजस्वी प्रकाश भी बला की खूबसूरत लग रही थीं। दोनों एक-दूजे के साथ काफी खूबसूरत लग रही हैं।

फैंस को पसंद है जोड़ी
आपको बता दें, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा शोबिज की दुनिया में सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा सेलिब्रिटी जोड़ों में से एक हैं। एक-दूसरे के लिए प्यार में डूबी सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करने से लेकर अपने पीडीए तक, दोनों कभी भी प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हटते हैं और हर बार ये जोड़ी फैंस को कपल गोल देती है।

फैंस को है शादी का इंतजार
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की केमिस्ट्री के फैंस कायल हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, तेजस्वी और करण को सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो 'बिग बॉस 15' के दौरान एक-दूसरे से प्यार हो गया। उनका रिश्ता सीजन के प्रमुख आकर्षणों में से एक था। उनके रिश्ते की शुरुआत झगड़े से हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे कामदेव ने दस्तक दी और दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी। 'बिग बॉस 15' के बाद भी, तेजस्वी और करण अपने रिश्ते को लेकर मजबूत हैं और फैंस जल्द ही इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।

तेजस्वी का करियर
तेजस्वी प्रकाश ने 'संस्कार- धरोहर अपनों की' के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और 'स्वरागिनी- जोड़े रिश्तों के सुर', 'पहरेदार पिया की', 'रिश्ता लिखेंगे हम नया', 'कर्ण संगिनी', 'खतरों के खिलाड़ी 10', 'बिग बॉस 15' और अन्य जैसे कई लोकप्रिय शो में काम किया है। एक्ट्रेस ने प्रेमी करण कुंद्रा और अन्य प्रसिद्ध अभिनेताओं के साथ कई संगीत वीडियो में भी अभिनय किया। वह वर्तमान में एकता कपूर के लोकप्रिय काल्पनिक शो 'नागिन 6' में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X