Tv नहीं, फिल्मी हीरो को याद रखते हैं लोग: विशाल कारवाल

सीरियल 'जमाई राजा' में जमाई राजवीर का किरदार निभा रहे एक्टर विशाल कारवाल का कहना है कि बड़े पर्दे का एक्टर होना टीवी अभिनेता के मुकाबले में ज्यादा प्रशंसित और सम्मानित होता है। लोग टीवी एक्टर को भूल जाते हैं, लेकिन फिल्मी एक्टर को नहीं।

vishal

एमटीवी रोडीज-4, स्पलिस्टविला और बिग बॉस-6 से सुर्खियों में आए विशाल कारवाल को विक्रम भट्ट के साथ की गई अपनी पहली फिल्म '1920 लंदन' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। उनका मानना है कि टीवी पर निभाए गए किरदार लोगों को ज्यादा दिनों तक याद नहीं रहते क्योंकि उन्हें 70 मिलीमीटर के किरदार दरकिनार कर देते हैं।

विशाल बताते हैं कि, "टीवी सीरियल्स और फिल्मों में बड़ा अंतर है। टीवी में अभिनेता को एक ही किरदार को लंबे समय तक निभाना होता है, जो कि मुझे लगता है लोगों को असंतुष्ट कर सकता है। एक अभिनेता के तौर पर आप कई तरह के किरदार निभाना चाहते हो। मेरे हिसाब से टीवी का यही नकारात्मक प्रभाव है।"

साथ ही उन्होंने कहा, "आप कितना भी टीवी पर काम कर लो लेकिन जैसे ही आपका किरदार टीवी पर दिखना बंद होगा लोग आपको भूलने लगते हैं, लेकिन वहीं अगर आप पांच फिल्में भी करते हैं तो उन पांच किरदारों के लिए आपको हमेशा याद रखा जाएगा।"

आपको बता दें, टीवी पर वापसी के अलावा विशाल अपनी दूसरी पंजाबी फिल्म 'सांभ लेंगे आप्पे' को फिल्मा रहे हैं, उनकी एक और बॉलीवुड फिल्म 'नॉट गिल्टी' की शूटिंग अगले साल शुरू होनी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X