'हमशक्ल्स' की टीम पर चढ़ा फीफा फीवर, DID में खुला राज
डीआईडी के सेट पर रितेश ने कहा कि उनकी अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ मैच देखने की योजना है, वहीं राम कपूर ब्राजील के कप जीतने की आशा कर रहे हैं। रितेश एक बहुत बड़े क्रिकेट प्रशंसक हैं, लेकिन जेनेलिया को फुटबॉल पसंद हैं। वैसे भी जेनेलिया इन दिनों मम्मी बनने वाली हैं इसलिए रितेश हर वो काम करने वाले हैं जो कि जेनेलिया को पसंद हैं।
रितेश ने कहा कि मैं तो क्रिकेट लवर हूं लेकिन जेनेलिया फुटबॉल देखती हैं और हर टीम और खिलाड़ी का रिकॉर्ड रखती हैं। तो वहीं फिल्म 'हमशकल्स' के दूसरे हीरो राम कपूर भी फुटबॉल प्रेमी हैं। वह फीफा विश्व कप के मेजबान ब्राजील का समर्थन कर रहे हैं, ताकि इस बार कप वह जीते।
राम ने कहा, "मैं फुटबॉल का लुत्फ उठाता हूं, लेकिन मुझे सभी मैच देने का मौका नहीं मिलता। मैंने हमेशा ब्राजील का समर्थन किया और इस बार टूर्नामेंट ब्राजील में है। आशा है कि इस बार ब्राजील जीतेगा।"
अभिनेत्री ईशा गुप्ता को भी फुटबॉल का खेल पसंद है और उन्होंने कहा, "हर कोई जानता है कि मुझे फुटबॉल पसंद है। इस बार मैच ब्राजील में हो रहे हैं और मैं आशा करती हूं कि इस बार वे जीतें। मालूम हो कि फीफा विश्व कप का फाइनल मैच 13 जुलाई को खेला जाएगा।
आपको बता दें कि साजिद खान की फिल्म 'हमशकल्स' में सैफ अली खान, रितेश देशमुख, राम कपूर, तमन्ना भाटिया, बिपाशा बसु और ईशा गुप्ता लीड रोल में हैं।


Click it and Unblock the Notifications












