ऐसे टीवी शो करना चाहता हूं जो हॉलीवुड स्टाइल में बने हों- फवाद खान
पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान जो कि खूबसूरत जैसी क्लासिक फिल्म के रीमेक से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं का कहना है कि टीवी से उन्हें बतौर एक्टर पहचान मिली है, लेकिन फिल्हाल वो टीवी से किनारे होकर सिर्फ फिल्मों पर अपना ध्यान लगाना चाहते हैं। फवाद खान ने खुदा के लिए फिल्म से लोगो के बीच अपनी पहचान बनाई और इसके अलावा पाकिस्तानी शो जिदंगी गुलजार है से भी फवाद खान दुनिया भर में काफी पॉपुलैरिटी मिली।
फवाद खान को खूबसूरत से पहले भी कई बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर आए लेकिन वो कुछ अलग करना चाहते थे, कुछ ऐसा करना चाहते थे जिसके जरिये वो अपनी एक अलग पहचान बना सकें। और अनिल कपूर के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म खूबसूरत उन्हें सबसे बेहतर लगी। जब फवाद खान इंडिया आए तो बॉलीवुड की फीमेल ऑडियंस तो उन्हें देखकर पागल ही हो उठी। जहां भी फवाद अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान या फिल्म के प्रमोशन के दौरान जाते लड़कियां उन्हें देख पागल हो उठतीं।
इस पॉपुलैरिटी के पीछे सबसे बड़ी वजह थी उनका पाकिस्तानी टीवी शो जिंदगी गुलजार है जो कि हाल ही में इंडिया के एक नये चैनल पर प्रसारित होना शुरु हुआ है। फवाद खान से जब वनइंडिया के साथ हुए इंटरव्यू के दौरान हमने पूछा कि क्या आगे वो टीवी शो करना चाहेंगे तो इसपर फवाद ने कहा- "टीवी तो बहुत कर चुका हूं, फिल्हाल थोड़ा सा ब्रेक लिया और और अब पूरा वक्त फिल्मों को देना चाहता हूं। हां अगर यहां किस्मत ने साथ ना दिया तो वापस टीवी पर लौट जाऊंगा, लेकिन दुआ करता हूं कि ऐसा ना हो।"
"टीवी को बिल्कुल छोड़ना नहीं है लेकिन मैं कुछ ऐसे शो करना चाहता हूं जो कि फिल्मों की ही तरह हों। जैसे कि हॉलीवुड में होता है टीवी सीरीज बनती हैं। ऐसा ही कुछ अगर कभी करने को मिला तो जरुर करुंगा।"


Click it and Unblock the Notifications
