फेवरेट जोड़ियां- सास भी कभी बहू थी से लेकर बड़े अच्छे लगते हैं तक
सिल्वर स्क्रीन पर तो हर रोज जोड़िया बनती हैं और हर रोज टूटती हैं आज कोई किसी के साथ तो कल कोई किसी और के साथ लेकिन जहां तक छोटे परदे की बात है तो यहां जो जोड़ियां बनती है वो फिर कई सालों तक जानी जाती हैं। इसकी वजह है कि बड़े परदे पर फिल्म के शुरु होने के साथ जोड़ियां बनती हैं और फिल्म के रिलीज होने के बाद टूट जाती हैं लेकिन छोटे परदे की जोड़ियां हर रोज दर्शकों के सामने आती हैं और सीरियल के साथ सालों साल चलती हैं।

स्टार प्लस से लेकर कलर्स तक पर आने वाले सीरियल्स की कुछ जोड़ियों ने दर्शकों को इस कदर अपने साथ बांध रखा है कि उन सीरियल्स के खत्म होने के बाद भी इन जोड़ियों की मिसालें दी जाती हैं। किसी को तुलसी जैसी बहू चाहिये तो किसी को प्रेरणा के प्रेम जैसा प्यार करने वाला। किसी को आनंदी सी बेटी चाहिए तो किसी को मानव और अर्चना जैसा बिना कुछ कहे दिल की बात समझ जाने वाला रिश्ता।
कुछ ऐसी ही ऐतिहासिक जोड़ियां यहां दिखाईं जा रही हैं जो कल भी फेवरेट थीं और आज भी फेवरेट हैं। इन जोडियों को कोई नहीं भूल सकता। तो आइये मिलते हैं इन जोडियों से और जानते हैं कि आपकी फेवरेट जोड़ी कौन सी है-


Click it and Unblock the Notifications