Bigg Boss 19 में एंट्री के बाद फरहाना भट्ट की चमकी किस्मत, सोशल मीडिया पर मची तबाही, ताबड़तोड़ बढ़ रहे फॉलोवर

Farrhana Bhatt Bigg Boss 19

Farrhana Bhatt Instagram followers: जैसे ही फरहाना भट्ट ने Bigg Boss 19 के घर में एंट्री ली, उनकी किस्मत बदलती दिखी। उनकी बोल्डनेस, समझदारी और दमदार गेमप्ले ने उन्हें सोशल मीडिया की सेंसेशन बना दिया। घर के अंदर उनका हर पल वायरल हो जाता है, और बाहर उनका इंस्टाग्राम फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रहा है।

फरहाना इस समय Bigg Boss 19 की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में गिनी जा रही हैं। उनकी कंट्रोवर्सी, दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ झगड़े और घर में बदलती परिस्थितियां लगातार सुर्खियों में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फॉलोइंग भी Bigg Boss में आने के बाद तेजी से बढ़ी।

सोशल मीडिया पर तबाही

घर में एंट्री से पहले उनके फॉलोअर्स 40,000 थे, लेकिन अब यह संख्या 1.5 मिलियन से ज्यादा हो गई है। उनके फैंस घर में उनके हर मूवमेंट का मजा लेते हैं और सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें सपोर्ट करते रहते हैं।

फरहाना भट्ट के बारे में

फरहाना भट्ट कश्मीर की एक भारतीय अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है, जैसे Laila Majnu और Notebook। उनका पहला फिल्मी प्रोजेक्ट Sunshine Music Tours & Travels (2016) था। लेकिन उनकी असली पहचान उन्हें Bigg Boss 19 के जरिए मिली।

फरहाना का हुनर

फरहाना सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं, बल्कि कई दूसरे एरियाज में भी काफी टैलेंटेड हैं। वह ट्रेंड मार्शल आर्टिस्ट और गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं। यही नहीं टायकोंडो में वो पांच बार नेशनल चैम्पियन बनी हैं। इसके अलावा वह डांसर भी हैं, हालांकि ये डांस उन्होंने किसी से सीखा नहीं है। ये सभी बातें उनकी बहुपक्षीय प्रतिभा और हुनर को दिखाती हैं।

Bigg Boss 19 में फरहाना

Bigg Boss के घर में फरहाना अपनी खुली और बोल्ड पर्सनालिटी के लिए जानी जाती हैं। वह उन कंटेस्टेंट्स में से हैं, जो जो सच है, उसे वैसे ही बोलने से नहीं डरते। उनकी यह खासियत उन्हें दर्शकों के बीच और लोकप्रिय बनाती है।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss 19
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X