फारुख ने 'दो दिल.' की टीम को खिलाया कश्मीरी खाना
बॉलीवुड अभिनेता फारुख शेख बेहद अनुभवी अभिनेता होने के बावजूद जमीन से जुड़े इंसान हैं। पिछले दिनों उन्होंने कश्मीर में धारावाहिक 'दो दिल एक जान' की पूरी टीम को शूटिंग के आखिरी दिन अपनी तरफ से कश्मीरी खाना खिलाया।
फारुख शेख 'दो दिल एक जान' में डॉ. अशोक दास की भूमिका में नजर आएंगे। हालिया प्रदर्शित फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में वह अभिनेता रणबीर कपूर के पिता के रूप में नजर आ चुके हैं।

'दो दिल.' में रघु की भूमिका निभाने वाले अयाज अहमद ने कहा, "फारुख जी खाने-पीने के बेहद शौकीन हैं और दूसरों को खाना खिलाना भी उन्हें बेहद पसंद है। कश्मीर में शूटिंग के आखिरी दिन वे सभी कलाकारों और पूरी टीम को अपनी तरफ से रात्रिभोज के लिए ले गए।"
उन्होंने आगे कहा, "हमने कश्मीरी भोजन 'वाजवान' का लुत्फ उठाया। यह 36 प्रकार के कश्मीरी व्यंजनों वाला भोजन है। इसके लिए हम फारुख जी का शुक्रिया अदा करते हैं।"
'दो दिल एक जान' का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात नौ बजे चैनल लाइफ ओके पर होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











