फरहान ने अपने हिस्से की शोहरत कमा ली : सनाया ईरानी

नई दिल्ली| अभिनेता फरहान खान ने धारावाहिक 'छनछन' छोड़ने के बाद भले ही अपनी सह-कलाकार सनाया ईरानी की कड़ी आलोचना की हो लेकिन सनाया इस बारे में बात करके फरहान को और मशहूर नहीं करना चाहतीं। उन्होंने कहा कि फरहान ने पहले ही बहुत शोहरत कमा ली। सनाया ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "सचमुच मैं फरहान के बारे कोई बात नहीं करना चाहती हूं।

Farhan got his share of publicity: Sanaya Irani

वह जो कहना चाहते थे, उन्होंने कहा और उन्हें काफी शोहरत मिल चुकी। फरहान का मेरी जिंदगी में कोई स्थान नहीं है। मैं सिर्फ उन्ही लोगों के बारे में सोचती हूं जो मेरे लिए महत्व रखते हैं।"

फरहान ने धारावाहिक की कम होती लोकप्रियता और अपनी सह-कलाकार सनाया ईरानी के साथ सही सामंजस्य न बिठा पाने के कारण धारावाहिक छोड़ दिया। उनकी जगह अब धारावाहिक में अभिनेता अनुज सचदेवा नजर आ रहे हैं और सनाया अपने सह-कलाकार के साथ सहज हैं।

इससे पहले सनाया ईरानी धारावाहिक 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में खुशी के किरदार में नजर आई थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X