Farhan Akhtar:'नच बलिए 10' में बतौर जज वापसी करेंगे एक्टर, जानें मानें सितारें भी बन सकते हैं शो का हिस्सा

Farhan Akhtar: रियालिटी शो का जमाना है टीवी पर कई सारे रियीलिटी शो ट्रेंड कर रहे हैं, टीवी का सबसे पॉपुलर शो नच बलिए का नया सीजन जल्द ही टेलीविजन पर दस्तक देने वाला है। इस शो को जज करने के लिए फरहान अख्तर भी टीवी पर वापसी कर रहे हैं, शो में कई सारे जानें माने सितारें भी शामिल होने के लिए तैयार हैं।
छोटे पर्दे का मशहूर डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए' एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है, 'नच बलिए' के अभी तक 9 सीजन आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है और अब इसके नए सीजन का इंतजार है।
गौरतलब है कि, 'नच बलिए' एक ऐसा डांस शो है, जिसमें शादीशुदा सितारे या फिर वो सितारों हिस्सा लेते हैं, जो एक-दूसरे को डेट कर रहे होते हैं। हर जोड़ी को एक कोरियोग्राफर दिया जाता है और हर हफ्ते वह एक परफॉर्मेंस तैयार करते हैं।
शो के पहले सीजन में फरहान के साथ मलाइका और दिवंगत सरोज खान नजर आई थी। इस शो को लेकर खास बात यह है कि, मशहूर निर्देशक और अभिनेता फरहान 'नच बलिए 10' में बतौर जज वापसी करने वाले हैं। हालांकि, अभी इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल शो का प्री-प्रोडक्शन चल रहा है और निर्माताओं ने कई मशहूर हस्तियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। वहीं अगर इस शो में शामिल होने वाले सितारों की बात करें तो, इनमें हिना खान रॉकी जयसवाल के साथ, शहीर शेख पत्नी रुचिका कपूर के साथ और दिशा परमार पति राहुल वैद्य, नकुल मेहता पत्नी जानकी पारेश और तेजस्वी प्रकाश बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ दिखाई दे सकते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, फरहान जल्द अपनी फिल्म 'जी ले जरा की' का निर्देशन करने वाले हैं। इस फिल्म में पहली बार प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ साथ नजर आने वाली हैं। इससे प्रियंका बॉलीवुड में वापसी करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
