रॉक ऑन 2 प्रमोशन:कपिल के शो में मशहूर गुलाटी हुए रिप्लेस और....
इस हफ्ते कपिल शर्मा के शो में दर्शकों को देखने को मिलेगा एक जबरदस्त लाइव शो वह भी रॉक ऑन 2 टीम और कपिल शर्मा के साथ । और साथ ही शो में देखिये रॉक ऑन 2 के स्टार कास्ट के अनूठे अंदाज को
कब कौन सी फिल्म रिलीज हो रही है अगर आपको ये जानना है तो आप ट्यून इन कर सकतें हैं कपिल शर्मा का शो। शायद ही कोई ऐसा फिल्म स्टार हो जिसने कपिल शर्मा के शो पर अपनी फिल्म प्रमोट ना की हो।
बीते हफ्ते कपिल के शो अजय देवगन और काजोल अपनी फिल्म शिवाय को प्रमोट करते हुए नजर आये थे। तो इस हफ्ते कपिल के शो में होने वाला है जबरदस्त रॉक शो।
नहीं समझे, दरअसल इस हफ्ते कपिल के शो में महफ़िल सजाएगी फिल्म रॉक ऑन 2 की स्टार कास्ट। बता दें,
फिल्म रॉक ऑन 2 के प्रमोशन के फिल्म की स्टार-कास्ट कपिल के शो के किरदारों को कॉपी करती हुई नजर आयेगी।
इस स्पेशल एपिसोड में एक्टर्स शो के पॉप्यूलर कैरेक्टर के रूप में दिखेंगे। जहां अर्जुन रामपाल बंपर का रोल निभा रहे हैं, वहीं फरहान अख्तर डॉ. मशहूर गुलाटी के कैरेक्टर में नजर आएंगे। और श्रद्धा कपूर विद्यावती टीचर का रोल निभाएंगी।
बता दें, रॉक ऑन 2 2008 में रिलीज हुई रॉक ऑन का सिक्वल है। हालांकि रॉक ऑन में श्रद्धा कपूर नहीं थी लेकिन वह सिक्वल में नजर आयेंगीं।
फिल्म में श्रद्धा एक ऐसी लड़की की भूमिका में है जो स्टेज पर आने से डरती हैं, गाना गाने से डरती हैं। फरहान अख्तर उन्हें स्टेज पर गाने के लिए मोटीवेट करते हैं और आगे बढ़ाते हैं।
फिल्म में फरहान अख्तर के अलावा अर्जुन कपूर, प्राची देसाई, श्रद्धा कपूर और पूरब कोहली हैं। फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications