Oooo..सलमान नहीं, फराह खान करेंगी बिग बॉस होस्ट!
रियलिटी शो बिग बॉस से अगर सलमान खान का नाम हटा दिया जाए तो शो की सफलता पर प्रश्न चिन्ह् बन जाता है। ऐसा पहले भी हुआ है और ऐसा फिर होने वाला है। दरअसल, खबरों के अनुसार सलमान खान बिग बॉस का साथ छोड़ने वाले हैं और सलमान की जगह लेने वाली हैं फराह खान।

सलमान खान ने सबसे ज्यादा बार इस शो को होस्ट किया है। सलमान के अलावा अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने भी बिग बॉस के अलग अलग सीजन को होस्ट किया है। लेकिन किसी को भी उतनी पॉपुलरिटी नहीं मिल पाई, जितनी सलमान बटोर ले जाते हैं।
लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक अब यह खबर आ रही है कि सलमान खान बिग बॉस को आगे होस्ट नहीं करेंगे और दबंग खान की जगह बॉलीवुड निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान इस शो को होस्ट करने वाली है। हालांकि फिलहाल, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टी नहीं की गई है।
खबरों के अनुसार, बिग बॉस-8 के मेकर्स शो को एक महीने और चलाना चाहते हैं। पहले यह शो 4 जनवरी 2015 को खत्म हो रहा था। लेकिन अब इसकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इसे एक महीने और चलाया जाएगा। लेकिन सलमान के लिए इतना समय दे पाना मुश्किल लग रहा है। सलमान ने इस शो के लिए केवल 4 जनवरी तक का ही समय दिया था और इसके बाद वो अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हो जाएंगे।
लिहाजा बिग बॉस के लिए एक ऐसे होस्ट की खोज की जा रही थी जो सलमान की जगह ले सके। आखिरकार यह तलाश खत्म हुई है फराह खान पर आकर, जो खुद इस शो की फैन हैं और अब जल्द ही होस्ट भी बन जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications