'कॉमेडी फैक्टरी' में टॉप कॅामेडी सुपरस्टार्स की एंट्री, फराह खान बनीं ‘लाफिंग बुद्धा’, इस दिन होगा धमाका !
ज़ी टीवी अपने आगामी रियलिटी शो, ज़ी कॉमेडी फैक्टरी के जरिए एक अनोखे कॉमेडी शो में फराह खान समेत सभी दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे, हमारे देश के टॉप कॉमेडियंस जैसे अली असगर, सुगंधा मिश्रा, संकेत भोसले गौरव दुबे, बलराज, सिद्धार्थ सागर, दिव्यांश द्विवेदी, पॉपुलर एक्टर तेजस्वी प्रकाश, सिंगर-एंकर आदित्य नारायण और डांसर पुनीत जे. पाठक होंगे। इस शो का प्रीमियर 31 जुलाई को होने जा रहा है, जिसका प्रसारण हर शनिवार और रविवार रात 10 बजे ज़ी टीवी पर किया जाएगा।
इसमें विजुअल कॉमेडी से लेकर स्टैंड-अप तक, और फनी स्किट्स के साथ कोरियोग्राफर एवं फिल्ममेकर फराह खान 'लाफिंग बुद्धा' के रूप में होंगी, जिन्हें वो सभी खूब हंसाएंगे। फराह खान, जिनकी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में उनके जबर्दस्त ह्यूमर की गवाह हैं, लाफिंग बुद्धा के रूप में ना सिर्फ कॉमेडियंस को स्कोर देंगी और उनके जोक्स पर रिएक्ट करेंगी।

बल्कि इस पूरे पागलपन को कई गुना बढ़ा देंगी। उनकी कॉमिक टाइमिंग, तूफानी कॉमेंट्री और अनमोल प्रतिक्रियाएं दर्शकों को दिल से गुदगुदाएंगी। इस शो में कॉमेडी एक्ट्स में पहली बार ऐसी चुनौतियां होंगी, जो इससे पहले कभी नहीं देखी गईं, जैसे ढलान पर कॉमेडी एक्ट, 90 डिग्री पर लगाया गया सेट और मिनिएचर सेटअप, जो ना सिर्फ कॉमेडी का लेवल बढ़ाएगा, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगा कि हर कॉमेडियन अपने हर एक्ट में कुछ नया ट्राई करें।
कॉमेडी फैक्टरी के बारे में बात करते हुए फराह खान ने कहा कि इस शो का असली एजेंडा ही इस मुश्किल वक्त में लोगों के बीच खुशियां और मुस्कान बिखेरना है। ज़ी कॉमेडी फैक्टरी सिर्फ दो टीमों के कॉमेडियंस के बीच प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि इसके जरिए देश का मूड संवारने के लिए स्लैपस्टिक से लेकर स्टैंड अप, स्पूफ्स, स्किट्स और पैरोडी तक, कॉमेडी का हर रूप दिखाया जाएगा।इस शो में मुझे 'लाफिंग बुद्धा' कहकर बुलाया जाएगा, जहां सभी कलाकारों को दर्शकों के साथ-साथ मुझे भी एंटरटेन करना होगा। सच कहूं तो इस शो में हमारे पास कुछ सबसे बढ़िया कॉमिक टैलेंट हैं और मुझे इस शो में खूब हंसने और कुछ विजुअल चैलेंजेस देखने का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications
