बिग बॉस के घर में फराह खान, इमाम से होगा झगड़ा!

By Ajay Mohan

लोनावला। कलर्स के टीवी शो बिग बॉस के घर में बुधवार को फराह खान एंट्री ले रही हैं। वो भी बतौर स्‍पेशल गेस्‍ट के रूप में। फराह न केवल वहां जाकर मस्‍ती करने वाली हैं, बल्कि अंदर रह रहे लोगों के लिये एक विशेष टास्‍क भी लेकर जा रही हैं।

यह जानकारी फराह खान ने ट्विटर पर दी। उन्‍होंने लिखा कि वो बिग बॉस के घर जा रही हैं। वहां जाकर अंदर रह रहे लोगों को एक विशेष टास्‍क देंगी। साथ में कुछ सद्बुद्धि भी। फराह खान के इस ट्वीट पर उनके फैन्‍स ने खासी खुशी जताई है। ये फैन वो हैं, जो नियमित रूप से बिग बॉस देखते हैं। वैसे देखा जाये तो फराह खान बिग बॉस के घर में किसी टीचर से कम नहीं होंगी। फराह जब भी किसी टीवी शो पर जाती हैं, वहां लेक्‍चर जरूर पिलाती हैं।

Farah Khan to enter Bigg Boss house

वैसे अगर फराह के बोलने व बात करने के तरीके पर जायें, तो वो काफी मीठी हैं, घर के अंदर मौजूद बाकियों के बारे में तो कहा जा सकता है कि वे फराह की हर बात पर सहमत होंगे और खुश भी, लेकिन इमाम सिद्दीकी का कोई भरोसा नहीं। हो सकता है फराह और इमाम का झगड़ा हो जाये और पूरी दुनिया इस झगड़े को देखे। हम यह अनुमान इसलिये भी लगा सकते हैं, क्‍योंकि इमाम जब बिग बॉस को प्रेजेंट करने वाले सलमान खान से लोहा लेने में पीछे नहीं हटे, तो विशेष मेहमान क्‍या चीज है।

हम आपको बता दे कि पिछले सप्‍ताह इमाम ने शाहरुख खान से काफी तीखे अंदाज में बात की थी। वैसे बिग बॉस के घर के सबसे बड़े नौटंकी बाज के लिये कोई नई बात नहीं हो‍गी कि वो फराह खान के सामने कोई नौटंकी रचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X