अब टीवी पर फराह खान के साथ करिए बॉलिवुडिया दावत!

बिग बॉस होस्ट करने के बाद फराह खान कलर्स की नई फेवरिट होस्ट बन गई हैं। अब जब बिग बॉस खत्म हो गया है तो फराह कलर्स पर एक नया शो लेकर आ रही है। खास बात ये है कि ये शो फराह की सबसे पसंदीदा चीज़ पर है। यानि की खाना।

farah-khan

फराह खान ने पाक कला पर आधारित अपने इस टेलीविजन शो "फराह की दावत" की शूटिंग शुरू कर दी है। फराह अपने शो की शुरूआत में ही अभिनेता अभिषेक बच्चन की पाक कला से प्रभावित नजर आईं।

टि्वटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए फराह ने कहा कि अभिषेक बच्चन की कुकिंग स्किल्स को वे मान गईं। तस्वीर में उनके तीनों बच्चो उनकी फिल्म "हैप्पी न्यू ईयर" में अभिनेता अभिषेक बच्चन के नंदू भीड़े के नागिन डांस की नकल करते दिखाई दे रहे हैं।

फराह ने तस्वीर के साथ लिखा, फराह काम करवाने के लिए उनके सिर पर सवार होंगी। शो के पहले प्रतिभागी अभिषेक बच्चान ने भी टि्वटर पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने सोनू सूद से शेयर किया कि फराह ने बहूत ही यम्मी चिकन बनाया। फराह की दावत का प्रसारण 22 फरवरी से शुरू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X