अशनीर ग्रोवर का लग्जरी घर देख फटी रह गईं फराह खान की आंखें, करोड़ों के डाइनिंग टेबल पर बैठ खाते हैं खाना

Farah Khan

फेमस कोरियोग्राफर फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ सेलिब्रिटी के घर जाती हैं वहां खाना खाती हैं और वीडियो भी बनाती हैं। फराह खान की व्लॉगिंग सबसे हटके है। इसलिए लोग उनके व्लॉग्स देखना बहुत पसंद करते हैं। फराह खान अभी तक कई सितारों के घर जा चुकी हैं, लेकिन इस बार फराह खान गई हैं राइज एंड फॉल के होस्ट और शार्क टैंक इंडिया के जज रह चुके अशनीर ग्रोवर के घर।

फराह खान ने दिखाया अशनीर ग्रोवर का घर

बता दें कि अशनीर के घर जाने के लिए फराह खान को दिल्ली जाना पड़ा। पहले फराह ने फ्लाइट पकड़ी रात भर होटल में रुकीं और फिर जब वह अशनीर के घर पहुचीं तो उनकी आंखें घर की चका चौंद को देख फटी रह गईं। जी हां, घर में कदम रखते ही फराह खान ने घर की तारीफों की लंबी लाइन लगा दी। फराह खान पूरा घर घूमती हैं, लेकिन एक चीज उन्हें सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव लगती है वह है डाइनिंग टेबल। जी हां, अपने व्लॉग में फराह इस डाइनिंग टेबल के बारे में खुलकर जिक्र करती हैं। फराह जैसे ही डाइनिंग टेबल की तारीफ करती हैं तभी अशनीर बोलते हैं कि यह डाइनिंग टेबल 10 करोड़ रुपये की है।

क्या है 10 करोड़ के टेबल की सच्चाई

फराह इतनी महंगी डाइनिंग टेबल का राज पूछती हैं तब अशनीर कहते हैं कि मीडिया को कुछ सनसनीखेज चाहिए था। इस डाइनिंग टेबल का वजह कुल 150 किलो था। लेकिन किसी ने इसे 150, 000 का समझ लिया। फिर इसके बाद इसे अमेरिकी डॉलर में माना गया। जिसकी कीमत मान लो 1 करोड़ रुपये। लेकिन हिंदी अखबार को लगा कि 1 करोड़ कम है। इसलिए उन्होंने इसमें जीरो जोड़ दिए और फिर यह टेबल बन गया 10 करोड़ रुपये का। यह सुनते ही फराह खान की हंसी छूट जाती है वह कहती हैं कि तो क्या यह 10 करोड़ का नहीं है ? इसपर अशनीर कहते हैं कि हम आपको ये टेबल 1 करोड़ रुपये में दे सकते हैं। जिसे सुनकर फराह अपनी हंसी रोक नहीं पाती हैं।

Read more about: farah khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X