#Interesting..दस साल बाद फराह खान लेकर आईं फैन्स के लिए सरप्राइज़!
झलक दिखलाजा 9 के फैन्स को इस शो में जल्द ही बड़ा परिवर्तन देखने को मिलने वाला है। पिछले दिनों हमने आपको खबर दी थी कि कोरियोग्राफर फराह खान आपको इस शो में चौथी जज के रूप में नज़र आ सकती हैं। तो इसी खबर की पुष्टि करते हुए अब हम आपको बता दें कि फराह ने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है।

OUCH..बर्थडे पर मांगा था गिफ्ट..लोगों ने की गालियों की बौछार!
फराह देश में हिन्दी फिल्म जगत की सबसे अधिक लोकप्रिय कोरियोग्राफर हैं। वह चौथे जज की भूमिका में कार्यक्रम के वर्तमान नौवें सत्र में नजर आएंगी। फराह के साथ उनके साथ जज की भूमिका में करण जौहर, जैकलीन फर्नांडिस और कोरियोग्राफर गणेश हेगडे नजर आएंगे।
BIG B फैन्स के लिए गुड न्यूज़..अब इस टीवी शो में आएंगे नज़र!
आपको बता दें कि 51 वर्षीय फराह 2006 में शुरू हुए कार्यक्रम के पहले सत्र में नजर आईं थी लेकिन इसके बाद के सत्र में वह इसमें शामिल नहीं हुई थी। फराह अपनी नई भूमिका को लेकर काफी उत्साहित हैं।
इस बात की जानकारी फराह ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा, 'झलक दिखला जा 9 के लिए अपने प्रिय करण जौहर, मनीष पॉल, जैकलीन और गणेश के साथ पहले दिन की शूटिंग।' फराह खान ने अपने ट्विटर खाते से जानकारी साझा करते हुए 'झलक दिखला जा' के अपने शूटिंग अनुभव के बारे में बताया।
गर्माजोशी से स्वागत करने के लिए कलर्स टीवी और पूरी टीम का शुक्रिया अदा करते हुए मैं हूं ना निर्देशक फराह खान ने लिखा, 'मुझे ऐसा लग रहा है, जैसे मैं अपने घर वापस आ गई।'
फराह खान ने लिखा कि करण जौहर, जैकलीन फर्नांडीस, मनीष पॉल और गणेश हेगड़े के साथ शूट करके बहुत मजा आया। 'झलक दिखला जा' कलर्स चैनल पर प्रसारित होता है।


Click it and Unblock the Notifications

















