फराह खान के शो 'The 50' के सेट का वीडियो आते ही हुआ वायरल, कंटेस्टेंट्स लिस्ट भी आई सामने
The 50-reality show: फराह खान का आने वाला रियलिटी शो 'द 50' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पहले ही खबर आ चुकी थी कि इस शो का सेट मुंबई में बनाया गया है। अब शो के मेकर्स ने सेट की पहली झलक दिखा दी है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।

'द 50' का सेट किसी महल जैसा नजर आ रहा है। इसमें एक बहुत बड़ा हॉल है, जहां दोनों तरफ से सीढ़ियां बनी हुई हैं। ये सीढ़ियां सीधे कंटेस्टेंट्स के कमरों तक जाती हैं। हर कमरे में बेड की सुविधा दी गई है ताकि सभी कंटेस्टेंट्स आराम से रह सकें। इसके अलावा सेट में एक बड़ा सा गार्डन भी बनाया गया है, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ाता है।
बिग बॉस और एकता कपूर के शोज से हो रही तुलना
सेट का वीडियो सामने आते ही लोग इसकी तुलना बिग बॉस हाउस और एकता कपूर के टीवी शोज से करने लगे। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए। किसी ने लिखा, 'लगता है एक और बिग बॉस आ रहा है।' तो किसी ने कहा, 'ये तो एकता कपूर के किसी डेली सोप का सेट लग रहा है।' वहीं एक यूजर ने मजाक में कहा, 'फराह खान शो होस्ट कर रही हैं, इसलिए ओम शांति ओम जैसा सेट बना दिया गया है।'
इन सितारों की एंट्री हुई कन्फर्म
शो की रिलीज डेट नजदीक आते ही कई कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ चुके हैं। कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार ने जिन सितारों की एंट्री कन्फर्म की है, उनमें शामिल हैं:
करण पटेल
फैसल शेख
दिव्या अग्रवाल
शाइनी दोशी
मोनालिसा और विक्रांत
यूट्यूबर दुश्यंत कुकरेजा
मॉडल रुद्र राणा
यूट्यूबर चाय
इन नामों पर भी चल रही है चर्चा
कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे भी हैं जिनके शो में आने की चर्चा तेज है, लेकिन अब तक ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है। इनमें अर्चना गौतम, चाहत पांडे, दिग्विजय राठी, श्रुतिका अर्जुन, बेबिका धुर्वे, निकिता भामिडिपाटी, मृदुल तिवारी और नेहल चूडासमा के नाम शामिल हैं।
कब और कहां देख पाएंगे 'द 50'?
फराह खान का यह शो 1 फरवरी 2026, रविवार को शुरू होगा। 'द 50' के नए एपिसोड्स रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर दिखाए जाएंगे। खास बात यह है कि शो को फराह खान होस्ट करेंगी और इसमें एक शेर (लायन) भी अहम भूमिका में नजर आएगा, हालांकि उसका नाम अभी सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications











