Bigg Boss 16: भाई साजिद खान को देखकर फूट-फूटकर रोई फराह खान, घर के अंदर ले पहुंची ये चीज

bigg boss

'बिग बॉस 16' में आने वाले फैमिली वीक में फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान अपने भाई साजिद खान को सरप्राइज देती नजर आएंगी। फिल्मकार और कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने भाई साजिद खान से मिलने और 9 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाने के लिए 'बिग बॉस 16' के घर (हाउस) में प्रवेश किया। 'फैमिली वीक' के दौरान कंटेस्टेंट्स को अपने परिवार के सदस्यों से मिलने का मौका मिलेगा।

फराह कंटेस्टेंट्स के लिए ढेर सारा खाना लेकर घर के अंदर गईं, जिसमें वेज पुलाव, खट्टा आलू, यखनी पुलाव समेत कई व्यंजन शामिल थे। उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स की तारीफ की और कहा कि प्रियंका चाहर चौधरी 'बिग बॉस 16' के घर की दीपिका पादुकोण हैं।

चैनल कलर्स द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक प्रोमो में फराह को घर में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है। वह रोती हुई और अपने भाई को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं जबकि साजिद की पीठ फराह की तरफ थी।

फरान ने रोते हुए साजिद के कंधे पर किस किया और कहा, "मम्मी को तुम पर बहुत गर्व है।" फिर फराह शिव ठाकरे के पास जाती हैं और उन्हें गले लगाते हुए कहती हैं, "भाई है तू मेरा।"

फराह ने भी अब्दु रोजिक को गले लगाया और चूमा। इसके साथ ही एमसी स्टेन से कहा, "मैं एक भाई छोड़के गई थी, तीन भाई लेके जा रही हूं।" बाद में फराह ने हंसते हुए साजिद से कहा, "साजिद तू बहुत लकी है तेरे को ये मंडली मिली है।" क्लिप को सोशल मीडिया पर साझा किया गया है इसके साथ ही इसे कैप्शन दिया गया है, "साजिद से मिलने आई घर में फराह खान।"

फराह ने सुम्बुल से यह भी कहा कि जिस तरह साजिद उसे परेशान करता है, वह अपनी बहनों के साथ भी ऐसा करता है और वह उसे अपनी बहन मानता है। फराह ने कहा कि अब उनके तीन और भाई शिव ठाकरे, अब्दु रोजिक और एमसी स्टेन हैं। फराह ने कंटेस्टेंट्स से उनके लिए शो के बाद एक पार्टी देने का भी वादा किया।

'मैं हूं ना' के निर्देशक ने सौंदर्या से गौतम सिंह विग के साथ उनके संबंधों के बारे में भी सवाल किया। फराह को 'ओम शांति ओम', 'हैप्पी न्यू ईयर' सहित कई फिल्मों का निर्देशन करने के लिए जाना जाता है। कोरियोग्राफर के रूप में, उन्होंने 'जो जीता वही सिकंदर', 'कभी हां कभी ना', 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे', 'हाउसफुल 4' और कई अन्य फिल्मों में काम किया है। 'बिग बॉस 16' कलर्स पर प्रसारित होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X