बिग बॉस के घर में नहीं जाना चाहतीं फराह खान!
फराह खान टेलीविजन रियलिटी शो 'बिग बॉस' की अगली सीरीज 'बिग बॉस हल्ला बोल' की मेजबान बनाई गई हैं। लेकिन फराह का कहना है कि उनकी 'बिग बॉस' हाउस के अंदर जाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। जी हां, फराह बिग बॉस होस्ट तो जरूर कर रही हैं लेकिन घर के जाने से कतराती हैं।

'हैप्पी न्यू ईयर' फिल्म की निर्देशक फराह ने कहा कि, 'मैं कभी 'बिग बॉस' के घर में नहीं जाऊंगी। मुझे नहीं लगता कि मुझे ऐसा करने की जरूरत है। मुझे रोजाना अपने घर जाना पसंद है। यह नए और जो नजरों में आना चाहते हैं, उनके लिए बेहतर है। यह उनके लिए सही मंच है। मुझे और ज्यादा नजरों में आने की कोई जरूरत नहीं है।'
फराह ने कहा, 'यह सच में बहुत मुश्किल है। यह घर कभी कभी बहुत तन्हा एवं अलग-थलग कर देने वाला है और उसी वक्त आपके आसपास बहुत ज्यादा नकारात्मकता भी होती है। मैं उत्साहित हूं कि मैं बस इसे होस्ट कर रही हूं।'
शो में सलमान की जगह लेने के बारे में पूछे जाने पर फराह ने कहा, 'मैं 'बिग बॉस' की बहुत बड़ी फैन रही हूं। मैं सलमान की जगह सिर्फ इसलिए ले रही हूं, क्योंकि वह उपलब्ध नहीं हैं। बतौर मेजबान वह लाजवाब हैं।'


Click it and Unblock the Notifications