सुंदर Jennifer Winget को देखते ही फिदा हुआ Farah Khan का शेफ, कभी बोला I Love You, तो कभी पोंछा पसीना

Farah Khan

Farah Khan Chef Flirting With Jennifer Winget: फराह खान ना सिर्फ एक बेहतरीन कोरियोग्राफर हैं, बल्कि एक बेहतरीन डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने अपने करियर में बहुत सी शानदार फिल्में दी हैं लेकिन इन दिनों वो सोशल मीडिया क्वीन बन गई हैं।

Farah Khan का यूट्यूब चैनल

फराह खान का एक यूट्यूब चैनल है, जिसमें वो कई बार कई गेस्ट को अपने घर पर बुलाती हैं और उनका मनपसंद खाना बनाकर उन्हें खिलाती हैं। इन खाने वाले एपिसोड्स में फराह खान का शेफ भी मौजूद रहता है, जिसका नाम है दिलीप और वो फराह खान के खास शेफ हैं, जो उनके यूट्यूब चैनल में अक्सर नजर आते हैं।

Farah Khan का शेफ बना हीरो

हाल के एपिसोड में फराह खान के घर फेमस टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट पहुंची थीं, जिन्होंने फराह को अपनी स्पेशल डिश चिकन टिक्का मसाला बनाकर खिलाया, जिसमें फराह खान के शेफ ने उनकी खूब मदद की। लेकिन इन सबके बीच जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात थी, वो थी दिलीप का जेनिफर के साथ फ्लर्ट करना।

फराह के शेफ ने किया फ्लर्ट

इस एपिसोड से कई वीडियोज सामने आए हैं और ये वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में फराह खान अपने शेफ दिलीप से पूछती हैं कि उन्हें खाने की खुशबू अच्छी आ रही है या नहीं? तो इस पर दिलीप ने जवाब दिया-'खाने का तो नहीं लेकिन मैम का अच्छा खुशबू आ रहा है, आप कौन सा सेंट लगाते हो मैम?' ये सुनकर जेनिफर शर्मा जाती हैं और फराह कहती हैं कि मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि दिलीप की वजह से तुम्हारे गाल लाल हो रहे हैं।

Jennifer Winget को कहा I Love You

एक और वीडियो सामने आया है जिसमें फराह खान अपने शेफ दिलीप को बताती हैं कि ये बहुत बड़ी टीवी एक्ट्रेस हैं और बहुत सुंदर हैं तो दिलीप उन्हें I Love You कह देता है। बदले में जेनिफर उन्हें I Love You Too कहती हैं लेकिन दिलीप वहां भी नहीं रुकते और आगे कहते हैं I Love You 3 मैम।

यही नहीं, जब जेनिफर खाना बना रही होती हैं तो उन्हें पसीना आता है तो दिलीप टिश्यू लेकर जेनिफर का पसीना भी पोंछता है। इसके अलावा दिलीप जेनिफर से कहते हैं कि मैम आप इतने खूबसूरत हैं कि मैं आपका चेहरा तक नहीं देख सकता।

More from Filmibeat

Read more about: farah khan jennifer winget
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X