फरहा से अच्छा कोई नहीं नाच सकता : रितिक

By Priya Srivastava

Farah Khan is very good Dancer says Hrithik Roshan
रितिक रोशन और फरहा खान के बीच हाल ही में खबर आयी थी कि दोनों में बिल्कुल नहीं पट रही है। लेकिन अब रितिक रोशन ने हाल ही में जस्ट डांस की शुरुआत के साथ कहा है कि वह कभी नहीं भूल सकते, कि जिंदगी की पहली सुपरहिट फिल्म में फरहा ने उन्हें गाइड किया था। रितिक रोशन ने इस बात को खारिज किया कि उनके बीच किसी भी तरह की कोई भी लड़ाई है, उन्होंने कहा है कि फरहा उनकी पहली गुरु हैं और वह यह कभी नहीं भूलेंगे, उन्होंने इस बारे में विस्तार से बातचीत करते हुऐ कहा कि रितिक रोशन यानी मेरी कामयाबी का पूरा श्रेय फरहा को ही जाता है।

क्योंकि उसके द्वारा सिखाये गये डांसिंग स्टेप्स को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। यही वजह है कि जस्ट डांस के दौरान उन्होंने अपनी गुरु को गुरु दक्षिणा देते हुए कहा कि वह कोशिश कर रहे हैं कि इस बार वह इस सेट पर फरहा को किसी तरह का कोई गिफ्ट दें। ताकि वह खुश हो जायें। रितिक ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह उनके साथ काम कर रहे हैं।

उन्हें मौका मिला है तो वह इस बात का ध्यान रखते हुए उन्होंने तय किया है कि वह चाहते हैं कि वे उन्हें कुछ गिफ्ट देंगे। दूसरे दिन वह सेट पर आये तो उनके हाथों में गोल्डन स्टैचू था, जो वह फरहा के लिए लेकर आये थे। उन्होंने खुश होते हुए उसे फरहा को दिया और कहा कि वह इस बात से बेहद खुश हैं कि उन्होंने उन्हें डांस सिखाया था। फरहा वह स्टैचू देख कर बेहद खुश हो गयी थीं। फरहा ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि उन्हें बहुत अच्छा अवार्ड मिला है। उन्हें वह मूर्ति अपने रूम में सजा कर रखा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X