'लव हॉस्टल' में बॉबी देओल के साल्ट और पेपर लुक देख पागल हुए फैंस, लगातार कर रहे हैं तारीफ!

By Filmibeat Desk

अभिनेता बॉबी देओल ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा के साथ फिल्म और ओटीटी प्लेटफार्म पर अपना लोहा मनवाया है। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपने आगामी शो 'लव हॉस्टल' से उनका फर्स्ट लुक को शेयर किया। जब से लाखों दिलों की धड़कन बॉबी देओल ने विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा ​​​​के साथ लव हॉस्टल के लिए घोषणा की खबर को साझा कर अपना फर्स्ट लुक शेयर किया, तब से उनके प्रसंशको के बीच उत्सुकता बढ़ गई हैं।

शो में उनके साल्ट और पेपर लुक की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका यह लुक उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज़ से कम नहीं था। यह पहली बार है की बॉबी साल्ट और पेपर लुक में नजर आ रहे हैं।

bobby deol, बॉबी देओल

उनके इस लुक को देख उनके मेल और फीमेल फैंस ने उनके कॉमेंट बॉक्स में कमेंट्स करना शुरू कर दिया। काले रंग का पठानी कुर्ता और साइड में चाकू निश्चित रूप से हम सभी को यह अहसास दिला रहा है कि,

साल्ट और पेपर लुक बॉबी से बेहतर कोई नहीं कर सकता। बॉबी के प्रसंशको को अब ट्रेलर का बेसब्री से इंतज़ार है, यह शो 25 फरवरी को जी5 पर रिलीज़ किया जाएगा।

बता दें कि बॉबी देओल ने वेब सीरीज आश्रम से एक धमाकेदार वापसी की थी और उनको काफी सराहा गया था। एक बार फिर से उनका करियर पटरी पर है और लोग काफी प्यार दे रहे हैं। लगातार प्रोजेक्ट्स का ऐलान हो रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X