Tanya Mittal को देखते ही बेकाबू हुई भीड़, बॉस को बचाते-बचाते बॉडीगार्ड्स के छूटे पसीने, VIDEO

बिग बॉस सीजन 19 खत्म हो गया है, लेकिन इस सीजन के कंटेस्टेंट चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि शो से निकलने के बाद तान्या मित्तल की पॉपुलेरिटी चार गुना बढ़ गई है। किसी को उनका फैशन सेंस अच्छा लगता है तो किसी को उनकी रईसी। बता दें कि तान्या मित्तल मुंबई घूम रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर एक क्लिप शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि उन्हें देखने वालों की भीड़ इतनी उमड़ आई है कि वह भी इस भीड़ में फंस गई हैं। इस भीड़ से तान्या को बचाते-बचाते उनके बॉडीगार्ड्स की भी हालत खराब हो गई है।
भीड़ से घिरीं तान्या मित्तल
तान्या मित्तल ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि तान्या मित्तल पब्लिक इवेंट के लिए मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पहुंची थीं। पिंक साड़ी में तान्या तो बहुत ही खूबसूरत दिखीं। खुद के लिए आई इतनी भीड़ देख तान्या पहले तो काफी खुश हुईं, लेकिन इसी भीड़ से निकलना बाद में उनके लिए बहुत मुश्किल हो गया। जी हां, इस भीड़ से तान्या को निकाल पाना उनके बॉडीगार्ड्स के लिए मुश्किल हो गया। वहीं खुद की तान्या खुद को बचाने के लिए मशक्कत करती दिखीं।
लोगों का इतना प्यार देख खुशी से फूले नहीं समाईं तान्या मित्तल
इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही तान्या मित्तल कैप्शन में लिखती हैं- जय श्री राम मुंबई। आज जो सभी लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया है उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। तान्या के इस पोस्ट को देखने के बाद लोग भी अपने विचार रखने से खुद को रोक नहीं पाए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अभी तो शुरुआत है आगे-आगे देखो होता है क्या। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- हो सकता है लोग तान्या मित्तल से चांदी का सिक्का मांगने आए हों क्योंकि पिछली बार तान्या ने अपने फैन को एक चांदी का सिक्का दिया था। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- क्या ये सारे लोग पेड हैं। वैसे आज कल इस तरह का PR भी चलने लगा है।


Click it and Unblock the Notifications











