Rakhi Sawant BB Promo: लाखों की फीस लेकर लौट आईं राखी सावंत, नहीं होगी बिग बॉस 16 में एंट्री ?

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant Bigg Boss Promo: टीवी पर इन दिनों बिग बॅास का डबल डोज शुरू है। एक तरफ हिंदी में बिग बॅास 16 तो दूसरी तरफ बिग बाॅस मराठी सीजन 4। दोनों ही बिग बॅास दर्शकों के बीच छाया हुआ है। ऐसे में जब बात बिग बॅास की आती है को राखी सावंत का नाम भी आना जरूरी हो जाता है। बिग बॅास के आने के साथ ही राखी सावंत की वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा शुरू हो जाती है। फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि राखी सावंत की बिग बॅास में एंट्री हो रही है। लेकिन इस बार हिंदी नहीं बल्कि मराठी भाषा में राखी एंटरटेनमेंट का तड़का लगाती हुई शो में नजर आयेंगी। राखी सावंत अभी तक बिग बॅास हिंदी सीजन 1 के बाद बिग बॅास 14 और बिग बॅास 15 में बतौर कंटेस्टेंट आ चुकी हैं। उन्हें एंटरटेनमेंट क्वीन बोला जाता है।

राखी सावंत बढायेंगी टीआरपी मीटर

राखी सावंत बढायेंगी टीआरपी मीटर

जब भी टीआरपी का मीटर हाई करना होता है तो राखी सावंत की एंट्री शो में हो जाती है। कलर्स मराठी ने इंस्टाग्राम पर राखी सावंत की एंट्री का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि राखी सावंत के साथ शो में 3 और दिग्गज कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है जो कि चैलेंजर्स बनकर शो के भीतर आए हैं।

राखी के साथ 3 वाइल्ड कार्ड की एंट्री

राखी के साथ 3 वाइल्ड कार्ड की एंट्री

राखी सावंत के साथ शो में बिग बॅास मराठी 3 के विजेता विशाल निकल, बिग बॅास मराठी 3 के फाइनलिस्ट आरोह वेलकंर, बिग बॅास मराठी 3 फेम मीरा जगन्नाथ की एंट्री हुई है। रेड गाउन में राखी को देख सभी हैरान हो जाते हैं। राखी यहां पर कहती हैं कि बिग बॅास की में पहली पत्नी हूं।

राखी को मिली लाखों की फीस

राखी को मिली लाखों की फीस

अंडे की भुर्जी और राखी सावंत की मर्जी यहां पर चलेगी। राखी कहती हैं कि मैं इन सब की मां हूं। आपको बता दें कि राखी सावंत को बिग बाॅस मराठी सीजन 4 में एंट्री के लिए लाखों की मोटी फीस भी दी गई है।

बिग बॅास 16 के लिए अर्चना गौतम काफी हैं?

बिग बॅास 16 के लिए अर्चना गौतम काफी हैं?

चर्चा थी कि बिग बॅास 16 में राखी आयेंगी। बिग बॅास मराठी में राखी की एंट्री से फैंस भी हैरान हो गए हैं। बिग बॅास 16 के लिए अर्चना गौतम ही ड्रामा करने के लिए काफी हैं। आपकी क्या राय है?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X