'गुम है किसी के प्यार में' के प्रोमो और शो में आने वाले ट्विस्ट पर ऐसा आया फैंस का रिएक्शन
नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा अभिनीत 'गुम है किसी प्यार में' अपनी आकर्षक और बेहतरीन कहानी के कारण दर्शकों को दिल जीत रही है। जब से शो शुरू हुआ है, मेकर्स कई दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न्स को सामने ला रहे हैं और शो ने चार्ट में सबसे ऊपर अपनी जगह बनाई हुई है। हाल ही में वायरल हुए प्रोमो में रेखा जी की भव्य उपस्थिति से प्रशंसक पूरी तरह से चकित थे।
रेखा जी ने जहां अपनी टाइमलेस सुंदरता और सुरीली आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है, वहीं ट्विटर पर प्रशंसकों का उत्साह देखने लायक है! प्रोमो में रहस्यमयी मोड़ ने सभी को हैरान कर दिया है और उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया है कि विराट का अगला कदम क्या होगा? सम्राट की वापसी से विराट, साई और पाखी के जीवन में एक बड़ा मोड़ आ गया है।

ट्विटर पर साई और विराट की प्रेम कहानी को लेकर सभी घबराए हुए हैं, यह अनुमान लगाते हुए कि क्या विराट साई को पाखी के प्रति अपने कर्तव्य के लिए छोड़ देंगे। जबकि अन्य लोग रेखा जी को भाग्य के इस आश्चर्यजनक मोड़ का हिस्सा बनने का जश्न मना रहे हैं। यह निश्चित रूप से ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरपूर होने वाला है।
हाल में ही सामने आया था कि इस शो के कैमियो के लिए रेखा ने केवल 1 मिनट के प्रोमो के लिए रेखा जी की फीस करोड़ों रुपये थे। मीडिया रिपोर्ट्स में आया था कि रेखा ने इस प्रोमो के लिए लगभग 5 से 7 करोड़ चार्ज किए। ये अब तक किसी भी बॅालीवुड स्टार को टीवी के गेस्ट के तौर पर दी जाने वाली सबसे अधिक फीस है।


Click it and Unblock the Notifications











