जोया -आदित्य के फैंस के लिए सरप्राइज, बेपनाह 2 की प्लानिंग, 2019 में कमबैक!
टीवी का लोकप्रिया और चर्चित शो बेपनाह अपने अंत की तरफ बढ़ रहा है। अपने शो को इस तरह बंद होता देख सोशल मीडिया पर एक नहीं बल्कि कई दिल टूट चुके हैं।बेपनाह के हर दिन के एपिसोड को लेकर फैंस कई तरह के ट्विट कर रहे है। यह डिमांड कर रहे हैं कि बेपनाह को इस तरह खत्म नहीं किया जाए।
दूसरी तरफ बेपनाह की दो खूबसूरत आॅन स्क्रीन जोड़ी जेनिफर विगेंट और हर्षद चोपड़ा ने शो के आखिरी दिन की शूटिंग पूरी कर ली है। ऐसी खबर है कि दोनों काफी इमोशनल नजर आ रहे थे। शूटिंग के लास्ट दिन पूरी टीम ने केक काटा और एक साथ ग्रुप फोटो भी ली।

हर्षद ने भी कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि अच्छा चलता हूं दुआओं में याद रखना। वहीं जेनिफर ने बेपनाह में अपने सफर पर एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया था। खबर यह भी थी कि यह शो मेकर्स आॅनलाइन लाना चाहते थे।जिसके लिए हर्षद और जेनिफर ने इंकार कर दिया।
लेकिन अब ऐसी खबर है कि बेपनाह 2 की तैयारी शुरू हो सकती है। जी हां. मेकर्स सोशल मीडिया पर #DontendBepanaah और #ExtendBepanaah देखने के बाद अब #Bepanaah2 की बढ़ती हुई तादाद देखकर यह फैसला ले सकते हैं।
हालांकि अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। चलिए आपको दिखाते हैं कि बेपनाह 2 की डिमांड कितनी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। यहां पढ़ें फैंस के ट्वीट


Click it and Unblock the Notifications












