सिद्धार्थ शुक्ला निधन: वायरल हुआ शहनाज गिल का वीडियो, सूजी आंखों और उतरा चेहरा रूला देगा आपको
शहनाज गिल का अनदेखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे फैंस उनका लेटेस्ट वीडियो बता रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से बुरी तरह टूट चुकीं शहनाज गिल मीडिया से कोसों दूर हैं। वह सिद्धार्थ के गम से निकाल नहीं पाई है। एक्टर के निधन के बाद से वह नजर नहीं आई है। लेकिन अब शहनाज गिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
शहनाज गिल का ये वीडियो कब का है, इस बारे में डिटेल सामने नहीं आई है लेकिन फैंस इस वीडियो को लेटेस्ट बताकर शेयर कर रहे हैं। वीडियो में शहनाज गिल रोई व सूजन वाली आंखों के साथ दर्द भरा गाना गाती दिख रही हैं और इसी से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये वीडियो शहनाज गिल का नया है।

शहनाज गिल का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर उनके फैन पेज द्वारा शेयर किया गया है। जिसमें वह बिना किसी मेकअप और सूजी आंखों के साथ नजर आ रही हैं। वह तू रोई न गाना गाती दिख रही हैं। वीडियो काफी इमोशनल कर देने वाला है।
शहनाज गिल के इस वीडियो को अब तक 8 लाख के भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। लेकिन ये वीडियो नया है कि नहीं, इस बारे में फिल्मीबीट पुष्टि नहीं करता है।

कैसी है अब शहनाज गिल की हालत
हाल में ही बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी पवित्रा पुनिया से शहनाज गिल की हालत के बारे में पूछा गया, उन्होंने बताया कि उन्होंने इस समय शहनाज से बात नहीं की है और ये सही समय नहीं हैं। लेकिन मैं जानती हूं अभी भी शहनाज ठीक नहीं है और उनकी मानसिक स्थिति भी इस लायक नहीं हुई है कि वह कुछ बता पाए।

भाई ने छपा सिद्धार्थ के नाम का टैटू
हाल में ही शहनाज गिल के भाई ने अपने हाथ पर सिद्धार्थ शुक्ला के चेहरे का टैटू की तस्वीर शेयर की। इस टैटू पर उन्होंने बहन शहनाज का नाम भी लिखवाया।

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के फैंस
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के फैंस दोनों को प्यार से सिडनाज कहकर पुकारते थे। इस अनोखी और खूबसूरत जोड़ी पर खूब प्यार बरसाते थे लेकिन सिद्धार्थ के इस तरह जाने से ये प्यारी जोड़ी टूट गई।

सिद्धार्थ शुक्ला का निधन
सिद्धार्थ शुक्ला एकदम फिट थे और अपने सुनहरे भविष्य पर लगातार ध्यान दे रहे थे लेकिन हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया।


Click it and Unblock the Notifications











