Jhalak Dikhla Jaa 10: Niti- Nia का एलिमिनेशन, फैंस ने की शो बंद करने की मांग, कमाई लाखों की फीस !

Jhalak Dikhla Jaa 10 Elimination: कलर्स टीवी के शो झलक दिखला जा 10 में फिनाले की गिनती तेजी से बढ़ रही है। झलक दिखला जा 10 का सेमी फिनाले खत्म हो चुका है। शो में जहां पिछले वीक कोई भी कंटेस्टेंट बाहर नहीं निकला। वहीं इस वीक फैंस को डबल एलिमिनेशन का जोरदार झटका लगा है। इस वजह से फैंस निराश हुए हैं। रविवार के डांस से भरे एक्ट के दौरान 2 सेलेब्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। Nia Sharma और Niti Taylor शो से बाहर हो गई हैं।
फिनाले की रेस में अब यह दोनों एक्ट्रेस नहीं दिखाई देंगी। फैंस इस खबर के सामने आने के बाद नाराज दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर नीति टेलर और निया शर्मा के फैंस ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। सेमी फिनाले ने 8 कंटेस्टेंट ने अपना एक्ट दिखाया। अंत में जजों ने अपने नंबर और वोट की गिनती के आधार पर 2 कंटेस्टेंट को फाइनल के कुछ दिन पहले बाहर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि निति शो से बाहर जाने के चांस काफी कम थे।

फैंस हुए वोटिंग का ड्रामा क्यों?
नीतिटेलर, निशांत भट्ट और फैजुके बीचटाई हुआ था। परफेक्ट 10 नंबर मिलने पर भीनीतिशो से बाहर हो गईं। हालांकि नितिने कहा है कि वह निया शर्मा को विजेता के तौर पर देखना चाहती थीं।नीतिके फैंस सोशल मीडिया पर यह मांग कर रहे हैं कि झलक दिखला जा 10 का बायकॉटकिया जाए। एक फैन ने लिखा है कि ऐसे एक्ट के बाद फाइनल मेंनीतिको होना चाहिए था। कलर्स चैनल को शर्म करनी चाहिए। वोटिंग का ड्रामा क्यों किया?

निया और नीति को मिली मोटी फीस
कई फैंस ने नीति के सेमी फाइनल की परफॉर्मेंस को उनका बेस्ट एक्ट बताया है। आपको बता दें कि निया शर्मा और नीति टेलर को झलक दिखला जा का हिस्सा बनने के लिए मोटी फीस भी दी गई है।

निया शर्मा की हुई झलक दिखला जा से इतनी कमाई
मीडिया में सामने आयी जानकारी अनुसार निया शर्मा को झलक दिखला जा 10 के एक एपिसोड के लिए 2.5 लाख की फीस दी गई है। ऐसे में उन्होंने शो से लाखों की कमाई बटोरी हुई है।

नीति टेलर की इतने लाख की कमाई
वहीं यह खबर सामने आयी थी कि नीति टेलर को झलक के हर वीकेंड एपिसोड के लिए 1.5 लाख की फीस अदा की गई है। वैसे भी इन दोनों एक्ट्रेसेस ने झलक दिखला जा के मंच पर आकर अपने डांस से फैंस का दिल जरूर जीता है।


Click it and Unblock the Notifications











