रोमांटिक थ्रिलर ‘फ़ना- इश्क में मरजावां’ से जैन इमाम की दमदार वापसी, आशिकी की हद पार
फ़ना-इश्क में मरजावां' की एक दिलचस्प रोमांचक प्रेम कहानी के जरिये पाखी (रीम समीर शेख अभिनीत), अगस्त्य (ज़ैन इमाम अभिनीत) और ईशान (अक्षित सुखिजा अभिनीत) एक साथ नजर आयेंगे। इस शो का प्रीमियर 31 जनवरी 2022 को रात 10:30 बजे केवल कलर्स पर होगा। बिग बॅास 15 के खत्म होने के बाद इस शो का आगाज होगा।
अगस्त्य का किरदार निभा रहे एक्टर ज़ैन इमाम लंबे समय बाद नए शो के साथ वापसी कर रहे हैं। इस शो में जैन इमाम ग्रे सेड भूमिका में हैं। उनके किरदार का मकसद क्या है, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। जैन इमाम कहते हैं कि अगस्त्य जैसे दमदार किरदार के साथ टेलीविजन पर वापसी करना मेरे लिये बेहद सुखद है और मैं बहुत उत्साहित हूं।

मेरे फैन्स मुझे बिल्कुल अलग अवतार में देखेंगे, क्योंकि अगस्त्य के व्यक्तित्व में इतनी लेयर्स हैं, जिन्हें मैं परदे पर जीवंत करने वाला हूं। उसका प्यार, उसका जुनून और पाखी के लिये उसकी परवाह निश्चित रूप से दर्शकों को बांधे रखेगी और मुझे उम्मीद है कि उन्हें यह पसंद आयेगा।"
पाखी की भूमिका निभा रहीं रीम समीर शेख कहती हैं कि मैंने लगभग एक दशक पहले कलर्स के साथ अपना सफर शुरू किया था और मैं 'फ़ना इश्क में मरजावां' के साथ वापसी करके बहुत खुश हूं। यह शो किसी भी अन्य रोमांटिक थ्रिलर से अलग है और पाखी का किरदार भी बहुत शानदार और मजबूत है। वह नेकदिल है, जो सबका अच्छा होने पर विश्वास करती है और अपने जीवन में सबसे ज्यादा अगस्त्य पर भरोसा करती है। जहां हमारे दर्शकों को उसका मासूम स्वभाव प्यारा लगेगा, वहीं कहानी के आगे बढ़ने पर उसका किरदार क्या रूप लेगा उसे देखकर रोमांच का अनुभव करेंगे। मैं बहुत उत्साहित हूं और इस रोमांचक सफर का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।


Click it and Unblock the Notifications











