पहले ली सेल्फी.. फिर फेंककर मारी बोतल, टीवी एक्टर के साथ फैंस ग्रुप ने की बदसुलूकी, VIDEO
Akash Choudhary Video: एक्टर्स के साथ कई बार फैंस ही गलत हरकतें कर बैठते हैं और एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक मशहूर टीवी एक्टर फैंस के साथ सेल्फी ले रहा है लेकिन अचानक से वहां कुछ ऐसा हुआ जो कि चौकाने वाला था।

भाग्य लक्ष्मी सीरियस से लोगों की नजरों में आए अभिनेता आकाश चौधरी इस वीडियो में दिख रहे हैं जिनके साथ कुछ कथित फैंस बदसुलूकी कर रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि पहले ये लोग आते हैं और उनके साथ सेल्फी लेते हैं।
आकाश को इस दौरान किसी तरह का कोई अंदाजा नहीं था कि उनके साथ क्या होने वाला है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने सामने आकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
पानी बोतल फेंककर मारी
वीडियो में आपको कुछ युवक नजर आ रहे हैं। पहले ये सभी आकाश चौधरी से सेल्फी के लिए कहते हैं। उसी दौरान एक युवक उनकी तरफ बोलत फेंकने का प्रयास करता है लेकिन आकाश उसको रोक देते हैं। जब वो अपनी कार की तरफ जा रहे होते हैं तो एक युवक तेजी उनकी तरफ पानी की बोतल फेंकता है जो कि सीधे जाकर अभिनेता की पीठ पर लगती है। आकाश रुकते हैं और गुस्से में रिएक्शन देते हैं।
ये वीडियो इसके बाद खत्म हो जाती है और आगे पता नहीं चलता कि क्या हुआ है। लेकिन किसी भी सितारे या फिर आम इंसान के साथ भी इस तरह की बदसुलूकी होनी चाहिए? इस वीडियो ने लोगों की मानसिकता पर सवाल उठाया है। हालांकि ये पहली बार नहीं है कि किसी सेलिब्रिटी के साथ बदतमीजी की गई है। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं जहां पर सितारों को इस तरह की हरकतों का सामना करना पड़ा है।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''सभी मुसलमान हैं; वे बस किसी हिंदू पुरुष सेलिब्रिटी को पब्लिसिटी मिलते हुए नहीं देख सकते।'' एक ने लिखा, ''ये क्या हो रहा है।'' एक ने लिखा, ''और ये लोग संविधान और हक़ की बात करते हैं।'' एक ने लिखा, ''क्या लड़का पागल-वागल है?'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications
