भीड़ में डरी हुई Tejasswi Prakash के साथ एक फैन ने कर दी ऐसी हरकत , भड़के Karan Kundrra

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash: लोकप्रिय अभिनेता करण कुंद्रा और बिग बॅास 15 विनर तेजस्वी प्रकाश का प्यार दुनिया के सामने हैं। दोनों एक दूसरे से दूर रहकर भी किसी ना किसी जरिए से पास रहते ही हैं। बिग बॅास में दोनों की जोड़ी बन गईं। शो से बाहर आने के बाद दोनों का प्यार और भी गहरा हो गया है। लेकिन इस बार करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के साथ हुई हरकत पर फटकार लगाई है। साथ ही एक बड़ा सवाल पूछा है।
कुछ दिन पहले तेजस्वी प्रकाश के साथ ऐसा कुछ हुआ कि उन्हें भीड़ ने घेर लिया। एक फैन ने उनके साथ ऐसी हरकत कर दी कि एक्ट्रेस बुरी तरह घबरा गईं। अपनी लेडी लव को ऐसे देखकर करण कुंद्रा खुद को आवाज उठाने से रोक नहीं पाए हैं। हुआ ऐसा कि तेजस्वी प्रकाश हाल ही में नाइका ब्यूटी पुरस्कार 2022 में पहुंची थीं। इस खास इवेंट के लिए तेजस्वी प्रकाश ने खुद को काफी हॅाट तरीके से तैयार किया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने काले रंग का मैटेलिक ड्रेस पहन रखा था।

तेजस्वी का लुक बेहद क्लासी
वह इस ड्रेस में काफी स्टनिंग और हॅाट दिखाई दे रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने लुक के साथ सिल्वर डैंग्लर्स लगाया था। साथ ही हाईलाइट आईलाइनर और ग्लॅासी मेकअप से तेजस्वी का लुक बेहद क्लासी दिखाई दे रहा था। हमेशा की तरह तेजस्वी को देखते ही पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और फोटो..फोटो बोलना शुरू कर दिया। वहां मौजूद कई लोगों ने तेजस्वी के साथ तस्वीर निकालने के लिए धक्का-मुक्की शुरू कर दिया।

तेजस्वी प्रकाश के बॅाडीगार्ड्स भी पूरी कोशिश
तेजस्वी प्रकाश के बॅाडीगार्ड्स भी पूरी कोशिश कर रहे थे कि किसी तरह पैपराजी और फैंस को वहां से हटाया जा सके। इस पूरे वीडियो को देखने के बाद करण कुंद्रा ने अपनी कड़ी नाराजगी बताते हुए सवाल खड़ा किया है। instantbollywood ने इस वीडियो को पोस्ट किया है।

करण कुंद्रा ने उठाया सवाल
इस पर कैप्शन दिया है कि तेजस्वी प्रकाश ब्लैक आउटफिट में। करण कुंद्रा ने इस पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि यह कैसा कंटेंट हैं? करण कुंद्रा की इस प्रतिक्रिया पर उनके फैंस रिएक्ट करते हुए हार्ट वाला इमोजी शेयर कर रहे हैं।

फैन ने किया करण और तेजस्वी का सपोर्ट
एक फैन ने लिखा है कि करण कुंद्रा इसलिए आपको हम सब बहुत याद कर रहे थे, आप रहते तो कोई भी तेजस्वी के साथ ऐसा नहीं कर पाता। कई सारे फैंस ने करण के मैसेज पर अपना रिएक्शन दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











