Shehnaaz Gill Video: रोते हुए शहनाज से जा लिपटी महिला, फिर एक्ट्रेस ने जो किया देखें वीडियो

Shehnaaz Gill Video : बिग बॅास फेम शहनाज गिल और उनके फैन के बीच का प्यार सोशल मीडिया पर कई बार देखने को मिला है। इस बार कैमरे के सामने शहनाज गिल और उनके फैन के बीच की मोहब्बत दिखाई दी है। जहां पर शहनाज गिल को देखने के बाद उनकी फैन लिपटकर रोने लगती हैं। इंटरनेट पर सिडनाज और शहनाज के फैंस इस वीडियो को वायरल कर रहे हैं। इस वीडियो में फैंस के प्रति शहनाज के अंदाज की भी काफी तारीफ की जा रही है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि शहनाज को उनकी महिला फैन मिलती है।शहनाज की फैन उन्हें गले मिलकर रोने लगती हैं। वह रोते हुए कहती हैं कि मेरा सपना पूरा हो गया। शहनाज गिल रोती हुईं महिला को गले लगाती हैं और उन्हें प्यार से संभालने की कोशिश करती हैं। महिला रोना बंद कर देती हैं। फिर वह वहीं सड़क पर घुटनों पर बैठ जाती हैं।

फैन ने शहनाज को किया कड़ा गिफ्ट
शहनाज गिल के सामने वह रास्ते पर बैठकर जिद्द करने लगती हैं। महिला कहती हैं कि वह उन्हें कड़ा गिफ्ट करना चाहती हैं। एक्ट्रेस के समझाने के बाद भी जब फैन नहीं उठती हैं तो स्टाफ आकर इस कड़े को चेक करता है और फिर शहनाज अपना हाथ फैन की तरफ आगे कर देती हैं।

महिला ने शहनाज को दिया गिफ्ट
महिला खुद अपनी स्टार को हाथ से कड़ा पहनाती हैं। इसके बाद महिला शहनाज को रिंग भी देने की कोशिश करती हैं। लेकिन शहनाज इसके लिए साफ इंकार करते हुए कहती हैं कि मैंने कड़ा ले लिया है। अब यह नहीं लेना।

वीडियो देख लोगों ने बोला- असली सुपरस्टार
इसके बाद शहनाज ने खुद फैन के साथ एक फोटो खिंचवाई और वहां मौजूद फोटोग्राफर्स से भी कहा कि हमारी एक तस्वीर निकाल लो। सेलिब्रेटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। एक यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद बोला है कि यह असली दुनिया है और यहां पर शहनाज के लिए लोगों के दिल में कितना प्यार है।

शहनाज गिल ने हैरान कर दिया
एक यूजर ने लिखा है कि यह लड़की हर रोज हम लोगों को हैरान कर देती है। क्या लड़की है यार, लव यू मोर। एक यूजर ने लिखा है कि शहनाज के अलावा ऐसा कौन सा स्टार है जिसके बाद इतना धैर्य है? यह लड़की हमेशा दिल जीत लेती है। एक यूजर ने लिखा है कि शहनाज ने जो कमाया है वो सिर्फ एक स्टार ही कमा पाते हैं। जो हजारों में एक बनते हैं।


Click it and Unblock the Notifications