सेल्फी के चक्कर में Abhishek Kumar की कार में घुस गया फैन, वीडियो आया सामने!

Abhishek Kumar Fan Video- बिग बॉस फेम अभिषेक कुमार का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ ऐसा हुआ है जोकि आपको हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल अभिनेता कहीं पर थे और उनके फैंस तस्वीर क्लिक करने के लिए इकट्ठा हो रहे थे।
इस दौरान अभिषेक सभी को बारी बारी से कार में बैठकर की सेल्फी दे रहे थे। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हो गया जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
जी हां, अभिषेक कुमार का एक फैन इस दौरान बिना परमिशन लिए उनकी कार में घुस गया है और सेल्फी लेने लगा। इस दौरान अभिषेक ने एक बार तो फैन को देखा लेकिन किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या बोले लोग
इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैँ। एक यूजर ने लिखा है, ''कैप्शन पढ़ने के बाद मैं लगातार अभिषेक बच्चन को खोज रहा था।'' एक ने लिखा, ''मेरा सिर्फ एक सवाल है, क्यों?'' एक ने लिखा, ''अभिषेक कुमार कौन है।'' एक ने लिखा, ''ऐसा क्या कर दिया इसने।'' एक ने लिखा, ''इतने फैंस कहां से आ गए।'' एक ने लिखा, ''भाई वो अभिषेक कुमार है, बच्चन नहीं।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
अभिषेक कुमार बिग बॉस का हिस्सा बने थे और उन्होने काफी लंबा सफर तय किया था। इस दौरान ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल के साथ उनकी काफी बहस देखने को मिलती थी। ये सीजन काफी पसंद किया गया था। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











