सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं गईं हिना खान, दिया फैन के सवाल का जवाब
सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में टीवी इंडस्ट्री के कई लोग पहुंचे। बिग बॅास 13 का विजेता बनने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॅास 14 में भी हिना खान, गौहर खान के लिए बतौर मेहमान गए थे। इसी के साथ सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॅास 14 के कंटेस्टेंट के दिल में खास जगह बनाई। हिना खान और गौहर खान के साथ भी दोस्ती का रिश्ता बनाया।
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर सुनते ही गौहर खान सिद्धार्थ के घर पहुंची थीं। लेकिन हिना खान कहीं नजर नहीं आयीं। इस मामले पर हिना खान से एक फैन ने हिना खान से सवाल पूछा, जिसका जवाब एक्ट्रेस ने दिया। हिना खान ने वजह भी बताई कि आखिर वो क्यों सिद्धार्थ शुक्ला के घर नहीं जा पाईं और उनकी अंतिम संस्कार का हिस्सा क्यों नहीं बन पाईं।

ट्विटर पर एक यूजर ने हिना खान से पूछा कि हिना आप सिद्धार्थ की करीबी दोस्त होने के बाद भी नहीं गईं। ऐसा क्या हो गया जो आप सिद्धार्थ के घर नहीं गईं?प प्लीज बताइए। हिना खान ने यूजर के इस सवाल का जवाब देते हुए लिखा कि सर, मैं मुंबई में नहीं हूं। एयरपोर्ट पर ये दिल तोड़ देने वाली खबर सुनी। अभी भी मुंबई में नहीं हूं मैं।
इसके साथ हिना खान ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया। हिना खान ने कुछ दिन पहले सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर लिखा था कि जब हमें जीवन के खट्टे-मीठे अनुभव होते हैं तो हम जीवन को ज्यादा बेहतर तरह से समझ पाते हैं। जिंदगी बहुत ही अप्रत्याशित रूप में सामने आती है।
मैं इस मुश्किल समय में सिद्धार्थ के परिवार को सांत्वना देना चाहती हूं। आप सभी के मन की शांति के लिए मैं प्रार्थना करती हूं।हिना खान ने ये भी लिखा कि अपने पुराने भारी नुकसान की वजह से मेरी मानसिक हालत अच्छी नहीं है। मैं डरी हुई हूं। परेशान हूं कि मेरा दोस्त अब इस दुनिया में नहीं है। मैं आप सभी की तरह अपने दोस्त के निधन से बुरी तरह हिल गई हूं।


Click it and Unblock the Notifications