Reem Shaikh Trolled: बड़ा शो मिलते ही इस एक्ट्रेस ने महिलाओं के लिए कह दी ऐसी बात, अब हो रहीं ट्रोल
Reem Shaikh Trolled: एक्ट्रेस रीम शेख हाल ही में अपने अजीबोगरीब बयान को लेकर ट्रोल हो रही हैं। उन्होंने फेमिनिज्म के ऊपर ऐसी बात कह दी कि सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Reem Shaikh Trolled: 'तेरे इश्क में घायल' की एक्ट्रेस रीम शेख को सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रोल किया है। महिला दिवस के मौके पर उन्होंने एक वीडियो में कहा कि वे फेमिनिज्म में नहीं बल्कि समानता में विश्वास करती हैं. उन्होंने कहा कि पुरुषों के प्रति घृणा को कुछ लोगों द्वारा फेमिनिज्म के रूप में देखा जाता है लेकिन उन्हें लगता है कि महिला और पुरुष दोनों समान ही हैं। लेकिन रीम शेख की ये बातें लोगों के गले से उतर नहीं रही हैं और उन्हें बहुत ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। कुछ लोगों ने तो रीम को अज्ञानी भी कह दिया।
हाल ही में मिला बड़ा शो
हाल ही में रिलीज हुआ शो 'तेरे इश्क में घायल' में रीम शेख लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभा रही हैं और उनके साथ करण कुंद्रा और टीवी शो 'इमली' से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले गश्मीर महाजनी भी मौजूद हैं। इस शो को लेकर फैंस के बीच काफी बज बना हुआ है लेकिन इस तरह से रीम का बयान देना उनकी पॉपुलैरिटी को झटका दे सकता है। रीम शेख सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रोल हो रही हैं आइए एक नजर डालते हैं उनके ट्रोलिंग ट्वीट्स पर-


Click it and Unblock the Notifications











