Shweta Tiwari: शराब के नशे में चूर होकर इस एक्ट्रेस का पति उठाता था हाथ, पीछा छुड़ाने के लिए नाम कर दी प्रॉपर्

Shweta Tiwari First Husand: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, उन्होंने अपनी मेहनत के बूते पर वो चीजें हासिल की हैं, जो शायद हर किसी के बस की बात नहीं। हालांकि, करियर में इतना सफल होने वाली श्वेता की जिंदगी काफी मुश्किलों से भरी हुई बीती है। एक्ट्रेस का करियर तो शुरू से ही ठीक-ठाक चल रहा था लेकिन निजी जिंदगी में उनकी काफी मुसीबतें थीं। उन्होंने पहली शादी की, जिसमें उन्हें सुख नहीं दूसरी बार भी शादी की उसमें भी उनकी जिंदगी की गाड़ी पार्टनर के संग आगे नहीं बढ़ पाई। अब वो अपने बेटे और बेटी के संग ही जीवन काट रही हैं।
शराब पीकर मारते थे राजा
श्वेता तिवारी को शो में जितना मजबूत कैरेक्टर में रखा जाता है, असल जिंदगी में भी वो उतनी ठोकरें खाने के बाद मजबूत हो गई हैं। बेहद कम उम्र में ही श्वेता ने राजा चौधरी से शादी कर ली थी। घरवालों की रजामंदी के बगैर ही श्वेता ने ये शादी की लेकिन रे रिश्ता ज्यादा दिन टिक नहीं पाया। दोनों के बीच काफी अनबन होने लगी थी। श्वेता ने तो अपने पति पर यह भी आरोप लगाया कि वो शराब के नशे में उन्हें मारा करते थे। यही नहीं, जब इनकी बेटी पलक का जन्म हुआ तो उसके बाद भी दोनों की अनबन बंद नहीं हुई और फिर अंत में एक ही रास्ता बचा और वो था तलाक। श्वेता और राजा की शादी साल 1998 में हुई थी और साल 2012 में यह शादी टूट गई।
पति से पीछा छुड़ाने के लिए दी प्रॉपर्टी
राजा और श्वेता के लिए तलाक लेना आसान नहीं था, कई सालों तक ऐड़ियां घिसने के बाद श्वेता को राहत की सांस मिली। तलाक के बारे में बात करते हुए श्वेता तिवारी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि तलाक देने से पहले राजा ने श्वेता के सामने एक शर्त रखी थी, राजा का कहना था कि अगर श्वेता प्रॉपर्टी में हिस्सा देंगी तो वो अपनी बेटी को छोड़ देंगे। राजा की इस बात को सुन श्वेता चौंक गई थीं। राजा से पीछा छुड़ाने के लिए उन्होंने मलाड में 93 लाख का वन बीएचके मकान राजा के नाम कर दिया और इसके बदले सेटलमेंट में लिखा गया कि राज अपनी बेटी से नहीं मिल सकते। हालांकि, पलक को यह अधिकार भी मिला कि वो जब चाहे अपने पिता को देख सकती है और उनसे मिल सकती है।


Click it and Unblock the Notifications