'कहानी घर घर की' फेम एक्टर समीर शर्मा ने किया सुसाइड, किचन में लटका मिला शव
मनोरंजन जगत से एक और बड़ी व बुरी खबर सामने आ रही है। मशहूर टीवी एक्टर समीर शर्मा ने मुंबई में घर में सुसाइड कर लिया है। समीर शर्मा का शव उनके मुंबई के मलाड के घर पर पंखे से लटका मिला। पुलिस को खुदकुशी का शक है। बता दें सुशांत सिंह राजपूत के बाद इस बुरी खबर ने एक बार फिर दर्शकों को हिला कर रख दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समीर शर्मा का शव किचन में लटका मिला। पुलिस को संदेह है कि 44 वर्षीय एक्टर ने दो दिन पहले आत्महत्या की थी। इस घटना के बारे में बिल्डिंग के वॉचमैन के जरिए पता चला। जब बिल्डिंग के वॉचमैन ने रात को पहरा देते वक्त शव को लटका देखा, इसके बाद पुलिस को खबर की गई।

फिलहाल घर से पुलिस को सुसाइड नो बरामद नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि मलाड पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
समीर शर्मा टीवी जगत में कई सीरियल में काम कर चुके थे। उन्होंने अब तक लोकप्रिय टीवी सीरियल में काम किया है। जिनमें ये रिश्ते हैं प्यार के, कहानी घर घर की, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, वो रहने वाली महलों की, लेफ्ट राइट लेफ्ट, ज्योति, गीत-हुई सबसे पराई जैसे टेलीविजन सीरियल शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications