इस एक्टर ने Bigg Boss OTT को लेकर कही ऐसी बात कि शो के मेकर्स को आ जाएगा गुस्सा, कभी नहीं देंगे मौका!

Karan Patel On Bigg Boss OTT 3: स्टार प्लस के शो 'ये हैं मोहब्बतें' में काम करने वाले करण पटेल अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। आखिरी बार अपनी फिल्म 'डरांचू' में नजर आए करण पटेल को कलर्स टीवी के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के लिए कई बार संपर्क किया गया है।
एक्टर ने हर बार इन ऑफर्स को यह कहते हुए ठुकरा दिया है कि यह शो उनके बस की बात नहीं है। हाल ही में करण से बिग बॉस ओटीटी के बारे में पूछा गया और जवाब में एक्टर ने इसे 'बेवकूफी' कहा। करण ने कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि बिग बॉस ओटीटी क्या है और उन्हें लगता है कि यह सब एक जैसा है।
करण ने कहा, "मुझे नहीं पता कि यह बिग बॉस ओटीटी क्या है क्योंकि यह एक ही चीज है और यह इतनी बेवकूफी भरी है कि मुझे लगता है कि यह जरूरी नहीं कि इसे समझा भी जाए।"
इस बीच, बिग बॉस ओटीटी अपनी तीसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बार शो को अनिल कपूर होस्ट करेंगे, जिसके प्रोमो कुछ दिन पहले ही प्लेटफॉर्म द्वारा शेयर किए जा चुके हैं। हालांकि शो के कंटेस्टेंट्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन अफवाहों की मानें तो शहजादा धामी, प्रतीक्षा होनमुखे, तनुश्री दत्ता, मैक्सटर्न, दलजीत कौर और अन्य लोकप्रिय चेहरों को शो के लिए अप्रोच किया गया है।
बिग बॉस ओटीटी का पिछला सीजन बेहद लोकप्रिय रहा था जिसमें एल्विश यादव ने ट्रॉफी उठाई थी और अभिषेक मल्हान पहले रनर अप के रूप में उभरे थे। आपको बता दें, एल्विश यादव एक वाइल्ड कार्ड एंट्री थे और उन्होंने खिताब लेकर चर्चा का विषय बन गए।


Click it and Unblock the Notifications











