Bharti Singh ने आखिरकार जाहिर कर ही दिया अपना दर्द, कहा- 'कोई मुझे हाथी बोलता था तो कोई...'
Bharti Singh On Body Shaming: भारती सिंह ने हाल ही में खुलासा किया है कि किस तरह उन्हें उनके बॉडी वेट को लेकर बहुत सुनने को मिला है। बचपन से लेकर अब तक लोग उन्हें किसी ना किसी रूप में ताना दे ही देते हैं।

Bharti Singh On Body Shaming: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अपने मसखरे अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो जब भी कैमरे पर आती हैं तो लोगों को बस हंसी दे जाती हैं। लेकिन भारती सिंह की इस हंसी के पीछे काफी दर्द भी छिपा हुआ है। आज वो जिस मुकाम पर पहुंची हैं, वहां पहुंच पाना हर किसी के बस की बात नहीं और जितना दर्द उन्होंने झेला है उसके बारे में वो आए दिन अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। भारती सिंह ने बताया कि कैसे लोग उनके ज्यादा वजन को लेकर उन्हें चिढ़ाते थे।
भारती को चिढ़ाते थे लोग
भारती सिंह कई बार कैमरे के सामने अपना दर्द बयां कर चुकी हैं। पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में भारती सिंह ने बताया कि पहले उन्हें कई अलग-अलग नामों से पुकारा जाता था। 'कोई मोटी, गेंडी तो कोई हाथी कहता था'। उन्होंने कहा- 'मैं तो हलवाई की बेटी नहीं हूं, मैं तो मिडिल क्लास भी नहीं, पूअर क्लास से हूं। अब वैसा खाना खा खा कर ही मैं मोटी हो गई. तो क्या करूं?'। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें अपने मोटापे से कोई शिकायत नहीं है, वो पहले भी खुश थीं और आज भी अपने मोटापे को लेकर खुश हैं।
इस फिल्म में आएंगी नजर
करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जिसमें मुख्य किरदार में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगे, इस फिल्म से कॉमेडियन भारती सिंह अपने पति हर्ष के साथ कैमियो कर रही हैं। सीधे तौर पर भारती सिंह ने कुछ नहीं कहा परंतु उन्होंने सह साफ कर दिया कि वह जल्द ही बॉलीवुड में नजर आएंगी। गौरतलब है कि, लोकप्रिय कॉमेडियन भारती सिंह को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है! वह कई सालों से मनोरंजन की दुनिया का हिस्सा हैं और उन्होंने अपना नाम बनाया है। मंच पर उनका प्रदर्शन हो या उनके दिलचस्प सोशल मीडिया पोस्ट, भारती जनता का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं।


Click it and Unblock the Notifications