लोकप्रिय कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी, फैंस ने दिया प्यार- सभी को आपका इंतजार

लोकप्रिय कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अस्पताल में एडमिट है। ताजा जानकारी के अनुसार सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी की गई है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर की सर्जरी मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में की गई है। हालांकि हार्ट की सर्जरी की वजह क्या है, इसे लेकर अभी तक कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी है।

लेकिन यह तय बताया गया है कि हाल ही में सुनील ग्रोवर की हार्ट की सर्जरी हुई है। ऐसे में फिलहाल वह अस्पताल में हैं। सेलिब्रेटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी शेयर की है। सुनील ग्रोवर की फोटो के साथ यह जानकारी शेयर की गई है कि शहर के एशियाई अस्पताल में सुनील ग्रोवर की दिल की सर्जरी के बाद ठीक हो रहे हैं।

Sunil Grover

डॉक्टरों का कहना है कि वह सुरक्षित हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। सुनील को प्रार्थना और प्यार। वहीं इस पोस्ट पर फैंस ने सुनील ग्रोवर के जल्द ठीक होने की कामना की है। एक फैन ने लिखा है कि डॉ गुलाटी का हम सभी इंतजार कर रहे हैं। आज भी कपिल शर्मा शो में आपकी कमी खलती है। कई यूजर्स ने लगातार सुनील ग्रोवर के लिए हार्ट वाली इमोजी भेजी है।

आपने तो कितने लोगों की हार्ट सर्जरी होने से रुकवा दी है। एक फैन ने लिखा है कि लोगों को हंसाने वाले को कुछ नहीं हो सकता है। आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर अपने इंस्टाग्राम और बाकी के सोशल मीडिया अकाउंट पर बीते एक वीक से एक्टिव नहीं हैं। एक वीक पहले सुनील ग्रोवर ने अपने आगामी प्रोजेक्ट के सेट से कुछ वीडियो शेयर किए थे, जहां पर वह रास्ते पर बैठकर खाना बनाते हुए नजर आ रहे थे। हाल ही में सुनील ग्रोवर को सलमान खान की भारत, तांडव और सनफ्लावर वेब सीरीज में देखा गया था। जल्द सुनील ग्रोवर अपनी हार्ट सर्जरी को लेकर कोई अपडेट इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X