पत्नी को लेटा देख खुद को रोक नहीं पाए फेमस कोरियोग्राफर और फिर किया ये काम, लोगों ने बोला-'पूरा MMS ही डाल दो'

Punit Pathak Photos: मशहूर कोरियोग्राफर और कई शोज में जज रह चुके पुनीत पाठक यूं तो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं लेकिन इन दिनों उनकी रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। जी हाां, पुनीत पाठक की रोमांस करते हुए फोटोज सामने आई हैं।
पुनीत पाठक की पत्नी निधिमुनि सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने पति के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में निधि ने कुछ ऐसी फोटोज शेयर कर दी हैं, जिसे देखने के बाद पुनीत के फैंस काफी हैरान हो गए हैं और कई लोग तो पुनीत और उनकी पत्नी को ट्रोल भी करने लगे। इन फोटोज में दिख रहा है कि निधि सोफे पर लेटी हैं और पुनीत अपनी पत्नी को किस करते नजर आ रहे हैं। अब इनका ये अंदाज देखकर लोगों की भौंहें चढ़ गईं।
पुनीत पाठक की ये फोटोज देखकर लोग उन पर तरह-तरह के कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा-'ये दिखावा है, चिपक कर हमेशा फोटो डालते हैं', दूसरे यूजर ने लिखा- 'कुछ शर्म हया बची है?', तीसरे यूजर ने लिखा- 'इनका सारा प्यार इंस्टा के लिए ही है।' चौथे यूजर ने लिखा- 'पूरा MMS ही अपलोड कर दो'। ऐसे ही कई कमेंट्स के द्वारा पुनीत और निधि को ट्रोल किया जा रहा है।
आपको बता दें, पुनीत पाठक ने 2020 में निधि मूनी सिंह से शादी की थी। 11 दिसंबर को ही दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी में शक्ति मोहन, मुक्ति मोहन, मौनी रॉय सहित इंडस्ट्री के उनके कई दोस्त और सेलिब्रिटी शामिल हुए थे। पुनीत के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन नौ के विजेता रह चुके है। उन्होंने एबीसीडी, नवाबजादे सहित कई फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा वे डांस रिएलिटी शो को जज भी करते हुए भी नजर आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications