अक्षरा जैसी.. या कपिल की पिंकी बुआ.... कैसा होगा एकता कपूर का DEBUT!
एकता कपूर के सीरियल्स तो आपने कई देखे होंगे, लेकिन क्या आपने एकता कपूर को किसी रोल में देखा है...नहीं ना...!!! लेकिन आप जल्द ही उन्हें लॉन्ग लाइफ रोल में देखने वाले हैं। और इसकी शुरुआत हो भी चुकी है। जी हां..आप एकता को देखेंगे बुआ के रोल में...!!!
चौंक गए ना...अरे ज्यादा मत सोचिए...हम ही बता देते हैं असली मुद्दा। आप सभी को खबर तो मिली होगी कि तुषार कपूर पिता बन गए हैं। तो ज़ाहिर सी बात है एकता भी तो बुआ बनी हैं। इसलिए हम एकता के लिए लॉन्ग लाइफ बुआ के रोल की बात कर रहे हैं।
[ये रिश्ता क्या कहलाता है : यश-रोज़ के संगीत में आएंगे Superstar Khan!!!]
बता दें कि तुषार के पिता बनने से उनका पूरा परिवार बेहद खुश है। खुश होने वाली बता ही है...क्योंकि ये परिवार हम चार से हम पांच जो बन गया है। एक ओर जहां नए मेहमान के आने से पूरा परिवार खुश है तो वहीं दूसरी ओर नई-नई बुआ बनीं एकता की भी खुशी का ठिकाना नहीं है।
शायद एकता थोड़ी नर्वस भी हों, क्योंकि वो पहली बार बुआ जो बनी हैं। अब मज़ा तो इस बात को जानकर आएगा कि वो किस टाइप की बुआ बनेंगी। कूल बुआ, स्ट्रिक्ट बुआ, प्यारी बुआ या मस्त बुआ।
अगर एकता को थोड़ी बहुत नॉलेज की ज़रूरत हो तो उन्हें इधर-उधर भटकने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि उन्हें टीवी सीरियल्स में ही कई तरह की बुआ मिल जाएंगी। तो चलिए देखते हैं किस-किस टाइप की बुआ बन सकती हैं एकता....


Click it and Unblock the Notifications











