वांटेड हैं कपिल शर्मा,गाली गलौच के बाद हुए गायब,ये खबर आपको चौंका देगी !
कपिल शर्मा के नाम को जहां पहले स्टारडम ने घेरा रखा था। वहीं अब उनके नाम के साथ कंट्रोवर्सी का ऐसा नाता जुड़ चुका है जो कि खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
बीते एक साल से कपिल शर्मा लगातार डिप्रेशन का सामना कर रहे हैं। इसका पता तब चला जब उन्होंने ट्विटर पर अभ्रद भाषा का इस्तेमाल किया। कहीं ना कहीं कपिल के डिप्रेशन की वजह वो खबरें भी हैं जो कि लगातार कपिल पर निगेटिव प्रभाव डालती रही हैं।

खैर,कपिल शर्मा के फैंस के लिए यह बेहद बुरी खबर है। जी हां, फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा के दो एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद इस वीकेंड को तीसरा एपिसोड टेलीकास्ट नहीं किया जाएगा।
एक वेबसाइट की खबर के अनुसार तीसरे एपिसोड की शूटिंग नहीं हुई है। इस वजह से द कपिल शर्मा शो यानी कि पुराने शो के किसी एपिसोड का टेलीकास्ट किया जाएगा। इस बीच सोनी टीवी कपिल शर्मा के नए शो को फ्रेश शुरुआत के साथ वापस ला सकती है।
हालांकि नए ट्विटर विवाद के बाद कपिल की इमेज बुरे तरीके से प्रभावित हुई है। इस पर सोनी टीवी का फैसला क्या होगा और कैसे कपिल अपनी इमेज को सुधारते हैं यह अब चर्चा का विषय बन चुका है।
बहरहाल, कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुए विवाद पर अब तक कपिल की पुरानी टीम के कई सदस्य काफी कुछ बोल चुके हैं। जिसे जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। यहां देखिए कि किसने क्या कहा..


Click it and Unblock the Notifications
