कपिल शर्मा का टाइम खत्म कहने वालों को जोरदार झटका,टीआरपी में नंबर 1 ब्लॅाकबस्टर !
कपिल शर्मा के स्टारडम को धक्का पहुंचाना इतना आसान नहीं है। जी हां,कपिल शर्मा की इमेज भले ही निगेटिव हो चुकी हो। लेकिन दर्शकों का प्यार उन तक पहुंच ही जाता है।
इस वीक की टीआरपी रिपोर्ट यानी कि 24 मार्च से लेकर 30 मार्च की टीआरपी रेटिंग में कपिल ने नंबर 1 फिक्शन शो की जगह पा ली है। फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा को टीआरपी में 2.2 की रेटिंग मिली है।

यह रेटिंग कपिल शर्मा के पहले एपिसोड को मिली है। जब उन्होंंने अजय देवगन के साथ मिलकर अपना शो लांच किया था। यह शो टीआरपी में नंबर 10 पर है। इतना ही नहीं सोनी टीवी के शो सुपर डांसर 2 के फिनाले एपिसोड को टीआरपी में नंबर 2 पर जगह मिली है।
यानी कुलमिलाकर सोनी टीवी टीआरपी में दूसरे पायदान पर है। यानी देखा जाए तो शूटिंग कैंसल करने की कंट्रोवर्सी और शो बंद होने की खबरों के बीच ये खबर कपिल का हौसला बढ़ाने में कामयाब हो सकती है।
बहरहाल,यहां देखिए टीवी होस्ट एक घंटे के लिए कितने करोड़ की कमाई करते हैं...


Click it and Unblock the Notifications